{"_id":"69446c96fdc0e4b91f081661","slug":"maximum-474-cases-are-pending-in-bareilly-city-and-339-in-faridpur-bareilly-news-c-4-vns1074-788811-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली सिटी में सबसे अधिक 474 और फरीदपुर में 339 मामले लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली सिटी में सबसे अधिक 474 और फरीदपुर में 339 मामले लंबित
विज्ञापन
जिले में 2,951 छात्रों का डीबीटी का भुगतान अटका
बरेली। जनपद में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत 2,951 विद्यार्थियों का भुगतान विभिन्न कारणों से लंबित है। इसमें बरेली सिटी में सबसे अधिक 474 मामले लंबित हैं, जिसके बाद फरीदपुर में 339 मामले लंबित हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में कुल 2,80,733 छात्र-छात्राओं का नामांकन है, जिनमें से 2,72,537 का आधार सफलतापूर्वक सत्यापित हो चुका है। हालांकि, आंकड़ों के अनुसार 5,739 छात्रों के पास आधार उपलब्ध नहीं है और 1,331 छात्रों का आधार सत्यापन अभी भी अधूरा है।
ब्लॉकवार प्रदर्शन की बात करें तो नवाबगंज ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जहां पेंडेंसी दर मात्र 0.1 प्रतिशत है। इसके विपरीत, आलमपुर जाफराबाद में स्थिति सबसे चिंताजनक है, जहां 0.8 फीसदी पेंडेंसी के साथ सर्वाधिक लंबित मामले हैं।
विज्ञापन
इसमें सबसे खराब प्रदर्शन आलमपुर जाफराबाद (0.8 फीसदी), क्यारा (0.7 फीसदी), और मीरगंज (0.7 फीसदी)। बेहतर प्रदर्शन नवाबगंज (0.1 फीसदी), भदपुरा (0.2 फीसदी) और दमखोदा (0.2 फीसदी) है। 1,126 आवेदन अभी भी शिक्षक स्तर पर लंबित हैं। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि सभी ब्लॉकों को डीबीटी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से काम पूरा हो चुका है। इसमें कुछ ही विद्यार्थी हैं जिनके आधार में कुछ समस्या है, इस लिए वह रह गए हैं जल्द ही इसको भी पूरा कर लिया जाएंगा। संवाद