{"_id":"677ca55febefeb51d6076742","slug":"maulvi-beat-up-a-handicapped-student-who-came-after-four-days-in-bareilly-2025-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चार दिन के बाद आए दिव्यांग छात्र पर बरसाए डंडे... पीटते-पीटते लाल कर दी पीठ; छुट्टी के बाद भी खुला मदरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चार दिन के बाद आए दिव्यांग छात्र पर बरसाए डंडे... पीटते-पीटते लाल कर दी पीठ; छुट्टी के बाद भी खुला मदरसा
Tue, 07 Jan 2025 10:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:33 AM IST
सार
बरेली के मीरगंज के सैंजना गांव के मदरसे में पढ़ने वाला दिव्यांग छात्र चार दिन बाद पहुंचा तो मौलवी का पारा चढ़ गया। डंडे से पीट-पीटकर उसकी पीठ लाल कर दी। पुलिस ने मौलवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छात्र को बेरहमी से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी, शीतलहर और कोहरे का दौर जारी है। सर्दी को देखते हुए स्कूलों और अन्य संस्थानों की छुट्टी कर दी गई हैं। वहीं, दस जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के आदेश को दरकिनार कर यूपी के बरेली में मदरसा खुला है।
शीतकालीन छुट्टी के बाद भी मीरगंज के सैंजना गांव के मदरसे में पढ़ाई हो रही है। इस मदरसे में पढ़ने वाला दिव्यांग छात्र चार दिन बाद पहुंचा तो मौलवी का पारा चढ़ गया। डंडे से पीट-पीटकर उसकी पीठ लाल कर दी। पुलिस ने मौलवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सैंजना निवासी सलीम ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा राशिद एक पैर से दिव्यांग है। ठंड की वजह से चार दिन पढ़ने नहीं गया। सोमवार को वह मदरसे पहुंचा तो मौलवी अरशद ने डंडे से बुरी तरह से पिटाई कर दी। थाना इंचार्ज सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर मौलवी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मदरसों में 10 जनवरी तक छुट्टी है। इस मदरसे के संचालन की अनुमति है या नहीं, इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। अंजना सिरोही, उप निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

इस तरह से किसी बच्चे को पीटना गलत है। । बच्चा नाबालिग है तो इस मामले में पुलिस के अलावा महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा भी कार्रवाई हो सकती है। इसकी जांच कराई जाएगी। -रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी