UP News: बरेली में पुलिस ने समर्थकों समेत मौलाना तौकीर रजा को हिरासत में लिया, नहीं जा सके संभल
Bareilly News: संभल हिंसा में मारे गए पांच लोगों को शहीद बताने वाले मौलाना तौकीर रजा खान शुक्रवार को नमाज के बाद शहर से संभल के लिए रवाना हुए। पहले ही अलर्ट पुलिस ने उन्हें सीबीगंज में रोक लिया। उन्हें समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद संभल रवाना हुए। सीबीगंज में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने उन्हें समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया, जिससे वह संभल नहीं जा सके। इस पर मौलाना ने कहा कि आज मुझे नहीं जाने दिया तो कल या परसों जाऊंगा। जब भी मौका मिलेगा तब संभल जाऊंगा। वहीं सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तौकीर रजा खान को उनके समर्थकों के साथ हिरासत में लिया गया। उनसे साफतौर पर कहा गया कि उन्हें संभल नहीं जाने दिया जाएगा।
केंद्र सरकार पर साधा निशाना
इससे पहले शहर में मौलाना तौकीर ने कहा कि लखनऊ और दिल्ली की लड़ाई में मुसलमान को पीसा जा रहा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में जो भी कुछ हो रहा है, वो सब दिल्ली के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर साजिश करने का आरोप लगाया। तौकीर रजा ने कहा कि दिल्ली लखनऊ के मुख्यमंत्री को बदलना चाहती है। इसीलिए यहां का माहौल खराब किया जा रहा है। जान-बूझकर वहां मुसलमानों की हत्या की गई।
UP: 'हिंदू आतंकवादी संगठनों को साथ ले गए थे अफसर', संभल हिंसा पर मौलाना तौकीर का विवादित बयान
उन्होंने मांग की है कि संभल के जितने भी अधिकारी हैं, उन सबको हटाया जाए। संभल हिंसा की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। मौलाना ने संभल हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। कहा कि बेईमानी और सांप्रदायिक के आधार पर जो भी मामले हो रहे हैं, उन सबका सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए।
मौलाना ने बृहस्पतिवार को संभल हिंसा में मारे गए पांच युवकों को शहीद बताते हुए संभल जाने का एलान किया था। इसके चलते तौकीर रजा के सौदागरान स्थित घर के बाहर बृहस्पतिवार रात से ही फोर्स तैनात है। मौलाना ने शुक्रवार की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों को सिटी स्टेशन के पास स्थित उनके कार्यालय पर एकत्र होने की अपील की। दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने घर से सिटी स्टेशन के सामने बाइक पर बैठकर नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। नमाज अदा करने के बाद वह कार से संभल के लिए रवाना हुए थे, लेकिन पुलिस ने सीबीगंज में उन्हें समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।