फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza controversial statement on Sambhal violence

UP: 'हिंदू आतंकवादी संगठनों को साथ ले गए थे अफसर', संभल हिंसा पर मौलाना तौकीर का विवादित बयान

Fri, 29 Nov 2024 04:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Nov 2024 04:00 PM IST
सार

Bareilly Maulana Tauqeer Raza News: बरेली से संभल रवाना होने से पहले मौलाना तौकीर रजा ने बड़ा आरोप लगाया। उनका कहना है कि साजिश के तहत संभल में हिंसा कराई गई थी। अफसर हिंदू आतंकवादी संगठनों को साथ लेकर गए थे। धार्मिक उन्मादी नारे लगाए गए। 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza controversial statement on Sambhal violence
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने संभल हिंसा पर विवादित बयान दिया है। मौलाना ने कहा कि संभल के जरिए पूरे देश में अफरातफरी का माहौल बनाने की कोशिश की गई। पुलिस प्रशासन अलर्ट पर बैठा था कि बस आर्डर आना है और मस्जिद में घुस जाना है। पहले सर्वे में मुसलमानों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो वे दंगा कराने में नाकाम हो गए। दूसरे सर्वे के बहाने मस्जिद में घुसे। हिंदू आतंकवादी संगठनों को साथ लेकर गए थे। धार्मिक उन्मादी नारे लगवाते हुए गए। पत्थर भी अपने साथ लेकर गए थे। अगर मुसलमान पत्थर नहीं फेंकेगा तो पत्थर फेंकेंगे ताकि पुलिस को गोली चलाने में आसानी हो जाए। 

विज्ञापन

केंद्र सरकार पर लगाया साजिश का आरोप 
तौकीर रजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो भी कुछ हो रहा है, वो सब दिल्ली के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर साजिश करने का आरोप लगाया। कहा कि दिल्ली लखनऊ के मुख्यमंत्री को बदलना चाहती है। इसीलिए यहां का माहौल खराब किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि संभल के जितने भी अधिकारी हैं, उन सबको हटाया जाए। संभल हिंसा की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। मौलाना ने संभल हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। कहा कि बेईमानी और सांप्रदायिक के आधार पर जो भी मामले हो रहे हैं, उन सबका सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं जाने दिया संभल 
मौलाना तौकीर रजा खान शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद शहर से संभल के लिए रवाना हुए थे। सीबीगंज में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस उन्हें थाने ले गई। वहां मौलाना संभल जाने पर अड़े रहे। काफी देर तक बातचीत हुई। हिरासत में लेने के बाद मौलाना तौकीर रजा को छोड़ दिया। संभल जाते वक्त सीबीगंज में गिरफ्तारी और फिर रिहाई के बाद मौलाना ने कहा कि आज तो रोक लिया गया, लेकिन मैं बाद में संभल जाऊंगा। मेरे बच्चे मारे गए हैं, हमें दुख है। इसके बाद मौलाना दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed