{"_id":"580fb0674f1c1bcd75bc3788","slug":"maulana-tauqeer-raza-reports-now-filed-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना तौकीर रजा पर रिपोर्ट के लिए अब कोर्ट में अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना तौकीर रजा पर रिपोर्ट के लिए अब कोर्ट में अर्जी
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मेरठ की तहसील सरधना के ग्राम गोटका निवासी उपदेश राणा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर इत्तेहादे मिल्लत कौैंसिल (आईएमसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां के खिलाफ अब कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कराने की गुहार की है। इससे पहले उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी थी।
16 अक्तूबर को इस्लामियां इंटर कालेज मैदान में सामाजिक एकता सम्मेलन आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां के दिए बयान के खिलाफ उपदेश राणा ने पहले कोतवाली में तहरीर दी थी। कार्रवाई न होने पर 22 अक्तूबर को पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की कोई सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शक्ति सिंह ने थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से इस मामले में रिपोर्ट तलब करते हुए चार नवंबर की तिथि नियत की है।