फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza announced religious conversion of couples in Bareilly

UP: प्रेमी जोड़ों के धर्म परिवर्तन की तैयारी में मौलाना तौकीर, सामूहिक निकाह की तारीख का किया एलान

Mon, 15 Jul 2024 07:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Jul 2024 07:31 PM IST
सार

मौलाना तौकीर रजा खां ने धर्म परिवर्तन को लेकर ऐसा एलान किया, जिससे राजनीतिक गलियारों के साथ ही विशेष समुदाय के लोगों में हलचल तेज हो गई है। मौलाना के मुताबिक उनके पास ऐसे कई युवक और युवतियों के आवेदन आए हैं, जो धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं। 21 जुलाई को वह पांच जोड़ों का धर्म परिवर्तन कराकर सामूहिक निकाह कराएंगे। 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza announced religious conversion of couples in Bareilly
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां सामूहिक धर्म परिवर्तन और निकाह कराने की तैयारी में हैं। सोमवार को यह खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों के साथ ही विशेष समुदाय के लोगों में हलचल तेज हो गई है। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर का दावा है कि उनके पास करीब 23 आवेदन आ चुके हैं। वह प्रथम चरण में पांच जोड़ों का निकाह करा रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन से भी अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


आईएमसी प्रमुख ने कहा कि हमने पाबंदी लगाई थी कि लालच और किसी के इश्क में आकर कोई लड़का या लड़की इस्लाम कुबूल करना चाहता है तो उनका मुस्लिम बनने की इजाजत नहीं दी जाएगी। लेकिन पिछले दिनों से काफी दबाव बन रहा था, जिसमें सामने आया कि ऐसे बहुत सारे लड़के लड़कियां हैं जो पढ़ाई और काम साथ-साथ कर रहे हैं। इस वजह से उनके संबंध भी बन गए हैं और कई जगह तो लिव-इन में भी रह रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में आयोजन करने का एलान 
उन्होंने कहा कि लिवइन की कानून इजाजत देता है, लेकिन मजहब इजाजत नहीं देता। हिंदू धर्म में भी इसको पसंद नहीं किया जाता है। कानून में तो समलैंगिकता का भी अधिकार है, लेकिन हिंदुस्तानी सभ्यता और संस्कार इसकी इजाजत नहीं देते हैं। मौलाना ने बताया कि आठ लड़कें और 15 लड़कियों के आवेदन आएं हैं। इन्होंने अपने रिश्ते पहले से तय किए हुए हैं। 21 जुलाई को सुबह 11 बजे खलील हायर सेकेंड्री स्कूल में पहले चरण में पांच जोड़ों के धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया कर सामूहिक निकाह कराया जाएगा। 

सिटी मजिस्ट्रेट को भेजा पत्र 
आईएमसी की ओर से संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा गया है। इसको 11 जुलाई को भेजा गया था। आईएमसी को प्रशासन की अनुमति का इंतजार है। मौलाना ने कहा कि प्रशासन को भी इसमें कोई एतराज होना नहीं चाहिए, वह लोग कोई गैर कानूनी काम नहीं कर रहे हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा की ओर से अनुमति संबंधी प्राप्त प्रार्थना पत्र एनओसी के लिए पुलिस को भेज दिया गया है। जो रिपोर्ट मिलेगी, उसी आधार पर आगे कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed