फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi targeted SP and Akhilesh Yadav in Bareilly

UP: 'बरेली को संभल बनाना चाहती है सपा', मौलाना शहाबुद्दीन बोले- अखिलेश यादव की मंशा नहीं होने देंगे पूरी

Sat, 04 Oct 2025 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Oct 2025 05:33 PM IST
सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व मंडल जहां कहीं भी गया, वहां उसने अशांति फैलाई और माहौल खराब किया। अब बरेली को संभल बनाने की कोशिश की जा रही है। अखिलेश यादव की इस इच्छा को पूरी नहीं होने देंगे।  

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi targeted SP and Akhilesh Yadav in Bareilly
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा है। मौलाना ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब भी कहीं जाती है, शोर मचाती है और ढोल बजाती है। सपा नेताओं के दिलों में न तो प्यार है और न ही सेवा का भाव है। बरेली में शांति बहाल हो गई है, लेकिन सपा के लोग शांति को अशांति में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि बरेली में अमन व शांति है। जुमे की नमाज भी अच्छे अंदाज में पढ़ी गई। लोग नमाज पढ़कर सीधे अपने घरों में चले गए। मगर अब समाजवादी पार्टी शांत माहौल को अशांत करना चाहती है। इस पर राजनीति करने के लिए उतारू है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व मंडल जहां कहीं भी गया, वहां उसने अशांति फैलाई और माहौल ख़राब किया। 

विज्ञापन

तो सपाइयों को देंगे मुंहतोड़ जवाब- मौलाना
मौलाना ने सख्त लहजे में कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को हम बता देना चाहते हैं कि बरेली का मामला स्थानीय है और यहां के लोग पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर हल करने की कोशिश कर रहे हैं, बाहर के लोगों को शहर में आकर दखल देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उनके आने से और समस्या बढ़ेगी। बरेली शहर को किसी भी सूरत में संभल बनने नहीं देंगे। अगर सपा के लोगों ने शहर को संभल बनाने की कोशिश की। इस पर पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मुस्लिम जमात के कार्यकर्ता सपाइयों को मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं।

यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में सांसद-विधायक समेत कई सपा नेता नजरबंद, राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा यादव बोलीं- भाजपा में खौफ

मौलाना ने आगे कहा कि बरेली की गंगा जमुनी तहजीब और भाईचारे को कायम रखने के लिए बाहरी लोगों से होशियार रहें। पुलिस व प्रशासन भी बाहर के लोगों पर नजर बनाए रखें, ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति बरेली की शांति में खलल न डाल सके। बता दें कि बवाल के बाद सपा का प्रतिनिधिमंडल बरेली आने वाला था। इसमें शामिल सपा नेताओं को पुलिस ने उनके ही जिले में रोक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed