फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi said that celebrating the new year is forbidden in Islam

UP News: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- इस्लाम में नए साल का जश्न नाजायज, 31 दिसंबर की रात फूहड़बाजी होती है

Mon, 29 Dec 2025 01:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Dec 2025 01:49 PM IST
सार

देशभर में नए साल का जश्न मनाने की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने फतवा दिया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि शरीरत की रोशनी में नए साल का जश्न नाजायज है। मौलाना ने मुस्लिम समाज के लोगों से नए साल का जश्न न मनाने की अपील की है। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi said that celebrating the new year is forbidden in Islam
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सोमवार को वीडियो जारी कर मुस्लिम समाज के लोगों से नए साल का जश्न न मनाने की अपील की है। उन्होंने इसे फिजूलखर्ची बताया और कहा कि शरीयत की रोशनी में नए साल का जश्न नाजायज है। मौलाना का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।  

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने बताया कि उनसे कुछ लोगों ने सवाल पूछा है कि नए साल पर जश्न मनाना जायज है या नाजायज। इसके जवाब में मौलाना ने कहा कि नए साल पर जश्न मनाना शरीयत की रोशनी में नाजायज है। उन्होंने बताया कि इस्लामी कलेंडर का साल मुहर्रम के महीने से शुरू होता है। ऐसे ही हिंदू कलेंडर का साल चैत्र माह से शुरू होता है। 31 दिसंबर या एक जनवरी को नए साल का जश्न मनाना यूरोपियन कल्चर है। 
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि नए साल के जश्न के नाम पर 31 दिसंबर की रात फूहड़बाजी, शोर-शराबा, हंगामा, नाचना-गाना होता है। ये सब फिजूलखर्ची है। शरीयत में इन तमाम चीजों की इजाजत नहीं है। शरीयत में फिजूलखर्ची को नाजायज करार दिया है। इसलिए मुसलमान लड़के-लड़कियां नए साल का जश्न न मनाएं। अगर कहीं से जश्न मनाने की खबर मिली तो उलमा इसे सख्ती से रोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed