फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi reacted to CM Yogi Gyanvapi Remarks

UP News: ज्ञानवापी पर मौलाना शहाबुद्दीन बोले- यह ऐतिहासिक मस्जिद; सीएम योगी के बयान पर दी प्रतिक्रिया

Sat, 14 Sep 2024 03:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Sep 2024 03:19 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि ज्ञानवापी ऐतिहासिक मस्जिद है। इसका इतिहास काफी पुराना है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने जो बयान दिया है, उसका वे समर्थन नहीं करते हैं। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi reacted to CM Yogi Gyanvapi Remarks
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ज्ञानवापी वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मौलाना ने कहा कि ज्ञानवापी एक ऐतिहासिक मस्जिद है। उसकी तारीख कई सौ साल पुरानी है। 

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो बयान दिया है कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहना दुर्भाग्यपूर्ण है, यह विश्वनाथ मंदिर है। उनको यह बयान शोभा नहीं देता है। वो एक जिम्मेदार कुर्सी पर बैठे हुए हैं। वो हर एक व्यक्ति के मुख्यमंत्री हैं। चाहे किसी ने वोट दिया या नहीं दिया है।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था पर योगी की तारीफ 
मौलाना ने मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में उन्होंने बेहतर कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी बनती है कि वो हर एक व्यक्ति के लिए काम करें और कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखें ताकि लोग अमन व शांति के साथ अपनी रोजाना की जिंदगी गुजार सके। 

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि ज्ञानवापी का मामला न्यायालयों के अधीन विचाराधीन है। ऐसी परिस्थितियों में मुख्यमंत्री के इस बयान से कानून की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसलिए मुख्यमंत्री को धार्मिक बयानों से परहेज करना चाहिए। 

हिजाब को लेकर कही यह बात 
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि जो लोग हिजाब पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे हैं। वो उनकी ज़हनी दिवालियापन की बातें हैं। हिजाब एक लिबास है जो मुस्लिम महिलाएं अपने आप को ढंकने के लिए पहनती हैं। 

मौलाना ने कहा कि भारत का संविधान हर पुरुष और महिला को इस बात की इजाजत देता है कि हर शख्स अपनी मर्जी के मुताबिक जो लिबास पहनना चाहे पहने, जो खाना चाहे वो खाए। आज देश में इस तरह की अजीब सी बातें उभर रही हैं कि लिबास पहनने और किचन में क्या खाना बनेगा, उस पर निर्णय लेने का अधिकार दूसरे लोग तय करेंगे। इस तरह की बातें करने वाले लोग समाज में नफरत फैला रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed