फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi reacted on the burqa controversy in Karnataka

Bareilly News: कर्नाटक के बुर्का विवाद पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी- यह मुस्लिम महिलाओं का मजहबी लिबास

Tue, 25 Mar 2025 03:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 03:29 PM IST
सार

कर्नाटक में स्कूली छात्रा ने पहनावे को लेकर ऐसा मॉडल पेश किया, जिस पर विवाद छिड़ गया। इस पर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि बच्चों को दीन-दुनिया की समझ नहीं होता है। उनके बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi reacted on the burqa controversy in Karnataka
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में बुर्का विवाद पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत में दो तरह के विचार धारा रखने वाले लोग हैं। एक सूफी विचारधारा और दूसरी कट्टरपंथी विचारधारा। बुर्का हो या हिजाब ये मुस्लिम महिलाओं का मजहबी लिबास है। बहुत पहले कर्नाटक से हिजाब का मुद्दा बना और अब फिर कर्नाटक से ही एक बच्ची के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। छोटे बच्चों को न दीन की समझ होती है न दुनिया की, इसलिए इस तरह बयानों को बहुत ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि इस्लाम ने अपने अनुयाइयों को एक दायरे में रहने के लिए कहा है। मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनती हैं, वो इस्लाम के बताए हुए रास्ते पर अमल करती हैं। मगर वो महिलाएं जो हिजाब या बुर्का नहीं पहनती हैं, उनको मजहब में सजा देने का हुक्म भी नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: 'पाकिस्तान प्रेम' में फंसा बरेली का तबरेज, एक और रिपोर्ट दर्ज; किशोरी के अपहरण का भी आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है बुर्का विवाद
कर्नाटक में एक छात्रा ने निजी स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में एक मॉडल पेश किया। इसमें दो कब्र दिखाईं, जिसमें बुर्का पहनने वाली महिला की कब्र पर जन्नत दर्शायी गई, जबकि बुर्का नहीं पहनने वाली महिला के लिए दर्शाया गया कि उसके शव को सांप और बिच्छू खाएंगे। छात्रा के मॉडल पर विवाद खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed