फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi opposes Uniform Civil Code

Uniform Civil Code: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- UCC मुसलमानों को मंजूर नहीं, देशभर में करेंगे विरोध

Mon, 03 Jul 2023 06:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 06:13 PM IST
सार

Uniform Civil Code (UCC) : बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि समान नागरिक संहिता के नियम कायदे कुरान के खिलाफ है। यह मुसलमानों को मंजूर नहीं। इससे सामाजिक ताना-बाना बिगड़ेगा। मुस्लिम जमात देशभर में इसका विरोध करेगी। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi opposes Uniform Civil Code
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) का विरोध किया है। मौलाना ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने का मतलब है सीधे तौर पर शरीयत में हस्तक्षेप करना। यह मुसलमानों को मंजूर नहीं है। इससे सामाजिक ताना-बाना बिगड़ेगा। मौलाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूसीसी की वकालत कर देशभर में एक नई बहस छेड़ दी है। उत्तराखंड सरकार इसे लागू करने की तैयारी कर रही है। यह शरीयत में सीधे तौर पर दखल है।

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने यूसीसी पर कमेटी बना कर लागू करने का एलान कर दिया है। रिटायर जज चेयरमैन के बयानों से जो अभी तक बातें निकल कर आई है उसमें तलाक देने का अधिकार मर्दों के साथ महिलाओं को भी दिया जाएगा। मर्द एक ही शादी कर सकता है और उसे सिर्फ दो बच्चा पैदा करने का अधिकार होगा। शादी का पंजीकरण जरूरी समेत अन्य बिंदु रखे गए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- NIA Raid: आंवला के पेंटर का कराची कनेक्शन, पाकिस्तान से व्हाट्सएप पर आया था ये मैसेज, छापे के दौरान क्या कुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी कहा गया है कि अगर इन कानूनों पर किसी व्यक्ति ने अमल नहीं किया तो सरकारी जनकल्याण और आदि लाभकारी योजनाओं से वंचित कर दिया जाएगा। मौलाना ने कहा कि जो भी बातें निकलकर सामने आई हैं वह सीधे तौर पर कुरान व हदीस के खिलाफ है। इसलिए मुसलमान इस कानून को मानने के लिए तैयार नहीं है।

यूसीसी लागू करने की जरूरत नहीं- मौलाना

मौलाना ने आगे कहा कि ये समस्या मुसलमानों के अलावा दूसरे संप्रदाय के सामने भी खड़ी होगी। इसलिए यूसीसी लागू किए जाने की जरूरत नहीं है। संविधान, आईपीसी, फौजदारी-जमींदारी और शादी विवाह से संबंध रखने वाले अलग-अलग संप्रदाय के कानून पहले से ही बने हुए हैं। देश की आजादी के बाद 75 वर्षों से इस पर अमल किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- मैं खान हूं, मुसलमान हूं...आतंकी नहीं: यूट्यूब पर है किंग तौहीद खान के नाम से चैनल, मिले ये वीडियो, अफसर हैरान

मौलाना ने कहा कि लॉ कमीशन ऑफ इंडिया ने एक सर्कुलर जारी करके आम नागरिकों से सुझाव मांगे हैं, लॉ कमिशन ने अब तक कोई कोई प्रारूप पेश नहीं किया है उसे पढ़ा जाए और व्यक्ति किस बात पर हां करे और किस बात पर न करे। उन्होंने कहा कि लॉ कमीशन धूल में लठ चला रहा है।

'यूसीसी का विरोध करेंगे'

जमात के राष्ट्रीय महासचिव हाफिज नूर अहमद अजहरी ने कहा कि यूसीसी का पूरे देश भर में मुसलमान विरोध करेगा। उलमा लखनऊ में बहुत जल्द बैठक करके देशव्यापी आंदोलन की रणनीति बनाने जा रहे हैं। हम लोकतांत्रिक ढांचे में यकीन रखते हुए कानून के दायरे में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

यूसीसी में विरोध जैसा कुछ नहीं: निदा खान

आला हजरत परिवार की बहू और आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्ष निदा खान ने कहा कि यूसीसी में विरोध जैसा कुछ नहीं है। देशभर की मुस्लिम महिलाएं इसके पक्ष में हैं। वह इसमें अपना सुरक्षित भविष्य देख रही हैं। पुरुष हो या महिला, देश का कोई भी नागरिक हो उसे समान अधिकार मिलने चाहिए। सभी मुस्लिम महिलाओं की ओर से मेरी गुजारिश है प्रधानमंत्री से कि इसे पूरे देश में जल्द ही लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed