फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi got angry on Rambhadracharya and Dhirendra Shastri

UP: रामभद्राचार्य और धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन, कहा- भारत कभी नहीं बन सकता हिंदू राष्ट्र

Mon, 07 Jul 2025 01:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Jul 2025 01:45 PM IST
सार

स्वामी रामभद्राचार्य और कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के 'हिंदू राष्ट्र' वाले बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत न भगवा-ए-हिंद बनेगा और न ही गजवा-ए-हिंद। यह लोकतांत्रिक देश है। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi got angry on Rambhadracharya and Dhirendra Shastri
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा कि कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और स्वामी रामभद्राचार्य मौसम के हिसाब से देखते हैं। बिहार में चुनाव होने वाले हैं। इसी सियासी माहौल में उन्होंने हिंदू राष्ट्र बनाने की घोषणा कर दी है। धीरेंद्र शास्त्री ने यहां तक कह दिया है कि भारत अगर हिंदू राष्ट्र बना तो बिहार पहला हिंदू राज्य होगा। धीरेंद्र शास्त्री बिहार से भारत के हिंदू राष्ट्र कि शुरुआत करना चाहते हैं इसकी असल वजह बिहार का चुनाव है। वह इस तरह की बातें दो साल से कर रहे हैं, जनता ने समर्थन नहीं दिया। 

विज्ञापन

मुसलमानों ने नकारा गजवा-ए-हिंद का नारा 
मौलाना ने कहा कि रामभद्राचार्य कह रहे हैं कि भारत में जिस दिन 80 फीसद हिंदू आबादी हो जाएगी उस दिन भारत भगवा-ए-हिंद घोषित कर दिया जाएगा। उनको ये जानकारी नहीं है कि भारत सरकार के रिकॉर्ड के मुताबिक 19 फीसद मुस्लिम आबादी है और 81 फीसद गैर मुस्लिम आबादी है। उन्होंने भगवा-ए-हिंद का नारा गज़वा-ए-हिंद के मुकाबले में दिया है। वह भले ही भगवा-ए-हिंद का नारा लगा रहे हों मगर भारत के मुसलमानों ने गजवा-ए-हिंद के नारे को नकार दिया है।

यह भी पढ़ें- ताजिया रखने के दौरान तोड़फोड़: पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, महिला समेत तीन गिरफ्तार; पढ़ें पूरा घटनाक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना बोले- भारत लोकतांत्रिक देश  
शहाबुद्दीन रज़वी ने आगे कहा कि रामभद्राचार्य और धीरेंद्र शास्त्री ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे गजवा-ए-हिंद का नारा लगाने वाले कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोगों को बल मिल रहा है। इन दोनों के नारों में और कट्टरपंथियों के नारे में क्या फर्क रह जाएगा। इस तरह की बातों से देश की छवि धूमिल होती है। कट्टरपंथियों के हौसले बुलंद होते हैं। मौलाना ने कहा कि भारत कभी भी हिंदू राष्ट्र या इस्लामी राष्ट्र नहीं बन सकता है, ये लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र की जो खुबसूरती है वो किसी में भी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed