फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi got angry on actor Diljit Dosanjh

UP: पाकिस्तानी अभिनेत्री संग फिल्म बनाने पर घिरे दिलजीत दोसांझ, मौलाना शहाबुद्दीन ने की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 24 Jun 2025 10:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Jun 2025 10:50 AM IST
सार

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपनी आने वाली फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर संग काम किया है। इसका विरोध हो रहा है। बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दिलजीत दोसांझ की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi got angry on actor Diljit Dosanjh
हानिया आमिर और दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने कहा कि दलजीत दोसांझ ने इस फिल्म में पाकिस्तान की अभिनेत्री एक्टर हानिया आमिर के साथ काम किया है। इससे भारत में गलत संदेश जा रहा है। इस फिल्म पर तत्काल रोक लगाई जाए। अभिनेता पर कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन


मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने देशवासियों से सरदार जी फिल्म ना देखने की अपील की है। इसके साथ केंद्र सरकार से दलजीत दोसांझ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। उन्होंने कहा कि लोग सरदार जी 3 फिल्म को बिल्कुल ना देखें। सरकार को चाहिए कि इस फिल्म पर तत्काल रोक लगाई जाए। अभिनेता दलजीत दोसांझ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। 

विज्ञापन

Maulana Shahabuddin Razvi got angry on actor Diljit Dosanjh
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : वीडियो ग्रैब

शहाबुद्दीन ने उठाए सवाल 
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से जंग हुई। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देकर पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी अड्डों को नष्ट किया। उसके बाद पाकिस्तान की आतंकवादी सोच को पूरी दुनिया में बेनकाब करने के लिए भारत से तमाम देशों में प्रतिनिधिमंडल भी भेजे गए थे। ऐसे में दलजीत दोसांझ ने अपने फायदे के लिए भारत के दुश्मन मुल्क से आखिर रिश्ता क्यों रखा है? उनको भारत में कोई अभिनेत्री क्यों नहीं मिली? वह क्यों आतंकवादी सोच के लोगों की सराहना करते हैं? दलजीत दोसांझ को यह तमाम बातें स्पष्ट करनी होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed