UP: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अखिलेश यादव को बताया स्वार्थी, कहा- सपा के पीडीए की मुसलमान निकाल देंगे हवा
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। मौलाना ने कहा कि अखिलेश यादव मुस्लिम हितैषी नहीं हैं। वह स्वार्थी हैं। वह पीडीए के जरिए कामयाबी का दम भर रहे हैं। मगर पीडीए से मुसलमान गायब हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए के जरिए कामयाबी का दम भर रहे हैं। मगर सपा के पीडीए से मुसलमान गायब हैं। अखिलेश यादव जब किसी सभा को संबोधित करते हैं या प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हैं तो उस वक्त उनकी जुबान पर मुसलमान शब्द नहीं आता। जब वह बंद कमरे में मुसलमान नेताओं से मिलते हैं तो मुसलमान शब्द का बार-बार प्रयोग करते हैं। मौलाना ने कहा कि अखिलेश यादव के दो चेहरे हैं। मुसलमान सपा के पीडीए की हवा निकाल देंगे।
यह भी पढ़ें- हादसे में तीन दोस्तों की मौत: दाखिला कराने निकले थे तीनों... घर आईं लाशें, जिंदगी पर भारी पड़ गई यह 'गलती'
मुसलमानों की अनदेखी करने का आरोप
मौलाना ने कहा कि पुरानी समाजवादी पार्टी और नई समाजवादी पार्टी में बड़ा अंतर है। मुलायम सिंह यादव एक चेहरे वाले नेता थे, वह जो बंद कमरे में कहते थे वही लोग रोड पर भी दोहराते थे। वह मुसलमानों के हितैषी व हमदर्द थे। वह समाज के हर तबके को अपने साथ जोड़ने में कामयाब रहे। मुस्लिम धर्मगुरुओं का बड़ा सम्मान करते थे, मगर मौजूदा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुस्लिम धर्मगुरुओं का सम्मान करना नहीं जानते हैं। मुस्लिम समाज की समस्याओं पर आवाज नहीं उठाते। अखिलेश और इनके लोग लोकसभा और विधानसभा में मुस्लिम मुद्दों की पैरवी नहीं करते। मुस्लिम जनप्रतिनिधियों से मिलने का इनके पास समय नहीं होता है। मौलाना ने अखिलेश यादव को स्वार्थी तक बता डाला।
यह भी पढ़ें- Bareilly Policeman Death: कमरे में खून से लथपथ मिला सिपाही का शव, सिर की हड्डी टूटी, पत्नी-बेटी लापता
'... तो भाजपा में जा सकते हैं मुसलमान'
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुसलमान भाजपा में इसलिए नहीं जाना पसंद करते, क्योंकि उसके कुछ नेता मुसलमानों के खिलाफ गलत बयानबाजी करते हैं। अगर मुस्लिम विरोधी बयान बंद हो जाएं और भाजपा मुसलमानों के लिए अपने बंद दरवाजे खोल दें तो मुसलमान भाजपा में जाने के लिए पुर्नविचार कर सकता है। जबकि दूसरी तरफ केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से सभी तबके के लोगों को फायदा पहुंचा। इन योजनाओं में कोई भी भेदभाव नहीं किया गया। सभी जरूरतमंद लोगों को फायदा पहुंचाया गया, चाहें वो हिदू हो या मुस्लिम। मौलाना ने कहा कि सिर्फ एक हिंदुत्ववादी नजरिए का रास्ता मुकर्रर करके देश में रहने वाले समाज के हर तबके की नुमाइंदगी नहीं की जा सकती है।