फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi again made big statement on Mohammed Shami

UP: मोहम्मद शमी पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने फिर दिया बड़ा बयान, रोजा न रखने पर अब दी ये नसीहत

Mon, 10 Mar 2025 02:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 02:49 PM IST
सार

चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान रोजा न रखने पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी की अलोचना करने वाले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अब उनको नसीहत दे डाली। कहा कि शमी से जो रोजे छूट गए हैं, वो रोजे रमजान शरीफ के बाद रख लें। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi again made big statement on Mohammed Shami
क्रिकेटर मोहम्मद शमी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : ANI

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने पर टीम इंडिया को मुबारकबाद दी। मौलाना ने कहा कि टीम इंडिया ने देश का झंडा पूरी दुनिया में बुलंद कर दिया। इसके लिए टीम इंडिया के कप्तान, तमाम खिलाड़ी और मोहम्मद शमी को कामयाबी पर दिल की गहराइयों के साथ मुबारकबाद। 

विज्ञापन


मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि शमी के जो रोजा छूट गए हैं, नहीं रख सके, वो रोजे रमजान शरीफ के बाद रख लें। मौलाना ने ये भी कहा कि वो जब अपने घर वापस आएं तो अपने परिवार के लोगों को समझाएं कि शरीयत का मजाक न बनाएं। शरीयत के वसूलों पर हर हाल में अमल करना होगा। खुदा व रसूल से डरें।
विज्ञापन


मौलाना ने पहले दिया था ये बयान 
बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा था कि इस्लाम में रोजा को फर्ज करार दिया है। अगर कोई जान-बूझकर रोजा नहीं रखता है तो वह गुनाहगार है। ऐसा ही क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने किया, उन्होंने रोजा नहीं रखा। रोजा न रखकर मोहम्मद शमी ने बहुत बड़ा गुनाह किया। शरीयत की नजर में वह मुजरिम हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। शरीयत की नजर में वह अपराधी हैं। उन्हें खुदा को जवाब देना होगा। मौलाना के इस बयान के बाद बहस छिड़ गई थी। तमाम लोगों ने मौलाना के बयान का विरोध किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed