{"_id":"6261c48db49cc400056c27b9","slug":"maulana-against-jahangeerpuri-demolision-bareilly-news-bly4822998150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसलमान शांतिपूर्ण ढंग से करें हालात का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसलमान शांतिपूर्ण ढंग से करें हालात का मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। खानकाह तहसीनिया में हुई बैठक में दिल्ली के जहांगीरपुरी प्रशासन की कार्रवाई को मुसलमानों पर जुल्म बताया गया। मुसलमानों से अपील की गई कि वे अपने सांविधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से हालात का मुकाबला करें।
खानकाह तहसीनिया के मोहतमिम एवं इत्तेहादे अहले सुन्नत मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहैब रजा खान ने बैठक में रमजान के महीने में दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुए फसाद पर चिंता जताई। कहा, मुसलमानों को दंगाई बताकर उनके घरों और मस्जिद के गेट पर बुलडोजर चलाना बेहद जुल्म की बात है। इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। अगर इस तरह हुकूमत खुद सजा देने लगेगी तो कोर्ट और कचहरी की देश में क्या आवश्यकता रह जाएगी।
उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात के मद्देनजर मुसलमानों को एकजुट होकर अपने सांविधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से हालात का मुकाबला करना होगा। जरूरत पड़ी तो आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर रजा खान की आवाज पर पहले की तरह उनका संगठन आंदोलन में शरीक होगा। मिशन के उपाध्यक्ष सैफ वली खान ने कहा कि आने वाले वक्त में मुसलमानों को नए सियासी विकल्प तलाशने होंगे। बैठक में हसनैन रजा खान, आकिल खान, बबलू खान, अनवर, शान बेग, आतिफ खान, उरूज खान आदि मौजूद रहे।