फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mathurapur madrasa student committed suicide by hanging himself

Bareilly News: मथुरापुर मदरसे के छात्र ने फंदे से लटककर जान दी

Wed, 16 Jul 2025 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mathurapur madrasa student committed suicide by hanging himself
बरेली। दरगाह आला हजरत परिवार के लोगों से जुड़े मथुरापुर स्थित मदरसा सेंटर ऑफ इस्लामिक स्टडीज जमियातुर्रजा में बिहार के छात्र उवैस रजा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मामला रिश्तेदार युवती से शादी टूटने से अवसाद में आकर जान देने से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मदरसे के सभी छात्र हॉस्टल से तैयार होकर पढ़ाई करने गए थे। कमरा संख्या 87 में रहने वाला बिहार के जिला कटिहार निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद उवैस कक्षा में नहीं पहुंचा। करीब 11 बजे जब साथी छात्र इंटरवेल में लौटे तो देखा कि उवैस का शव कमरे में उसके गमछे के सहारे लटका है।
विज्ञापन

मदरसा प्रबंधन ने सूचना दी तो सीबीगंज थाना प्रभारी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंच गए। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। ब्यूरो
----
प्रेमिका ने कर दिया था शादी से इन्कार
पुलिस ने पूछताछ की तो साथी छात्रों ने बताया कि उवैस मदरसे में आलिम का कोर्स कर रहा था और हदीस पढ़ना सीख रहा था। दो साल का कोर्स बाकी था। उसका कटिहार में ही अपनी रिश्तेदार युवती से प्रेम-प्रसंग था। उवैस के कहने पर उसके परिजनों ने लड़की के परिवार से निकाह के बारे में बात की थी। बताते हैं कि रिश्ते की बात लगभग तय हो गई थी। इससे उवैस काफी खुश था। निकाह की तैयारियों के बीच लड़की ने अचानक निकाह से इन्कार कर दिया। इससे उवैस काफी परेशान हो गया। उसने साथियों से भी अपना दर्द साझा किया था। माना जा रहा है कि इसी वजह से उपजे अवसाद में उवैस ने जान दे दी। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि उवैस के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed