फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mathematical questions and distant centers created a ruckus

Bareilly News: गणित के सवाल और दूर के केंद्र बने बवाल

Sun, 07 Sep 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Mathematical questions and distant centers created a ruckus
बरेली। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को जिले के 45 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसमें गणित के सवालों और दूर बनाए गए परीक्षा केंद्रों ने अभ्यर्थियों को खासा परेशान किया। पहली पाली में पंजीकृत 20,880 में से 16,205 और दूसरी पाली में 16,076 अभ्यर्थी शामिल हुए। यानी पहली पाली में 77.61 व दूसरी में 76.99 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज और इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत विभिन्न केंद्रों का जायजा लिया। सीसी कैमरों और कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को भी परखा।
विज्ञापन


परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर मिले-जुले भाव दिखे। ज्यादातर परीक्षार्थियों ने परीक्षा के स्तर को सामान्य से थोड़ा ऊपर बताया। बरेली कॉलेज से बाहर निकले अमित कुमार ने बताया कि गणित के सवाल काफी उलझाऊ रहे। उन्हें हल करने में काफी समय लगा। इससे समय प्रबंधन में दिक्कत आई। कुछ अन्य अभ्यर्थियों ने भी यही बात दोहराई। प्रयागराज से आए सूरज सिंह ने बताया कि हिंदी के प्रश्न काफी सरल रहे। यह स्कोरिंग सेक्शन जैसा लगा। सामान्य ज्ञान और अन्य विषयों के प्रश्न भी संतुलित रहे। संवाद
विज्ञापन


दूरी ने बढ़ा दिया खर्च
परीक्षा केंद्रों के आवंटन को लेकर अभ्यर्थी काफी निराशा दिखे। कई अभ्यर्थी अयोध्या, प्रयागराज और अन्य दूर-दराज के जिलों से बरेली परीक्षा देने आए थे। अयोध्या से आए विवेक शर्मा ने कहा कि सरकार ने इस बार परीक्षा केंद्र बहुत दूर बना दिया है। इस वजह से यात्रा का खर्च और समय बढ़ गया। कई साथियों ने इसी परेशानी की वजह से परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने सरकार से मांग की कि अगली बार परीक्षा केंद्र गृह जिले के आसपास ही बनाए जाएं, ताकि सभी को परीक्षा देने का समान अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छी तरह की थी तैयारी, पर गणित में ठिठके

परीक्षा की तैयारी अच्छी तरह से की थी। अन्य विषयों में ज्यादा परेशानी नहीं हुई, लेकिन गणित के सवालों को हल करने में काफी समय लग गया। - राखी, पीलीभीत
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए पेपर आसन रहा। हिंदी के प्रश्न तो काफी सरल थे, लेकिन गणित ने थोड़ी देर उलझाए रखा। - प्रमोेद, अयोध्या
बैंक की तैयारी कर रहा हूं, तो पेपर ज्यादा कठिन नहीं लगा। गणित में एक प्रश्न ने थोड़ा परेशान किया था, लेकिन समय रहते उसे भी हल कर लिया। - पंकज वर्मा, अयोध्या

सामान्य ज्ञान व गणित के प्रश्नों को हल करने सर्वाधिक समय लगा। हालांकि, समय से सभी सवाल हल कर लिए। कुल मिलाकर परीक्षा ठीक हुई। - इंशील खान, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed