फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   match

अब 31 से धमाल मचाएंगे गांव के क्रिकेटर

Tue, 18 Aug 2015 01:02 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 18 Aug 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन के कारण इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) अब 29 के बजाय 31 अगस्त से शुरू होगा। गांवों की कई टीमों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। ट्रायल 26 अगस्त से शुरू होगा। इसमें 64 में से 32 टीमें चुनी जाएंगी। आईजीसीएल के चेयरमैन और खेल राज्यमंत्री अनिल भदौरिया ने सोमवार को गांवों का दौरा कर खिलाड़ियों से संपर्क किया।
विज्ञापन

20-20 ओवरों के मैच रबड़ की गेंद से खेले जाएंगे। आयोजन दिन और रात में होगा। खास बात यह है कि टीमें अपने गांव के नाम से ही जानी जाएंगी। खेल राज्यमंत्री ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में फ्लूड लाइट भी लगेंगी। 13 दिन तक चलने वाले मैच में खिलाड़ियों की रहने और खाने की व्यवस्था स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्रि केट लीग खेलने वाले खिलाड़ियों को बरेली की आईजीसीएल टीम में खेलने का मौका मिलेगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिला स्तर पर और स्टेट लेवल पर खेलेंगे।
विज्ञापन


कपिल देव की मदद से जगमग होगा स्टेडियम
स्टेडियम में रात की रोशनी के लिए भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव मदद करेंगे। बताया जा रहा है कि कपिल देव की कंपनी देव लाइट्स की ओर से स्टेडियम में फ्लूड लाइट लगाई जाएगी। यह अस्थायी तौर पर लगेगी। टूर्नामेंट के बाद इसे हटा लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए कोई राशि कपिल देव ने नहीं ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चार सर्वश्रेष्ठ टीमाें को मिलेगा पुरस्कार
64 टीमाें में चार सर्वश्रेष्ठ टीमाें को पुरस्कार धनराशि मिलेगी। पहली टीम को पांच लाख, दूसरी को तीन, तीसरी को दो और चौथी को एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा।


कोट
आईजीसीएल का मुख्य उद्देश्य उन बच्चाें को मौका देना है जो शौकिया क्रिकेट खेलते हैं। इन बच्चों को आगे बढ़ने का अच्छा अवसर है। खेल विभाग भी सहयोग कर रहा है।
एके पांडेय, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed