फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   master mind arrest

इलाहाबाद बैंक कैशियर से लूट का मास्टर माइंड अरेस्ट

Thu, 16 Jul 2015 01:29 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 16 Jul 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
सीबीगंज। इलाहाबाद बैंक के कैशियर से तीन लाख रुपये की लूट करने वाले गैंग के मास्टर माइंड लईक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूटी गई नकदी में से 26700, लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। 
विज्ञापन

सीबीगंज के गांव बादशाह नगर में स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा के कैशियर चंद्र प्रकाश से बाइक सवार चार बदमाशों ने असलहों के बल पर तीस जून को तीन लाख रुपये लूट लिए थे। कैशियर चंद्र प्रकाश ये कैश बरेली सिविल लाइंस स्थित बैंक की मुख्य शाखा से बादशाह नगर शाखा के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने तीन जुलाई को गांव पस्तौर निवासी सूरज को गिरफ्तार किया। उसने पूरी घटना कबूल दी। बताया कि डूडा कॉलोनी निवासी लईक ने महमूद हरदुआगंज (अलीगढ़) निवासी रिंकू उर्फ राकेश हरेंद्र उर्फ हरपाल के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। तभी से पुलिस लईक की तलाश में लग गई। बुधवार को पुलिस ने मास्टर माइंड लईक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई नकदी में से 26700 रुपये और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। लईक ने बताया कि बाइक उसने हरेंद्र से चालीस हजार में खरीदी थी। इसके बाद लूट की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed