{"_id":"612fc4c98ebc3e7a1a5a4b1c","slug":"massen-broken-school-furniture-bareilly-news-bly458225039","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक राज मिस्त्री ने एक स्कूल का फर्नीचर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक राज मिस्त्री ने एक स्कूल का फर्नीचर तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। बरसों से वुडरो स्कूल में काम कर रहा राज मिस्त्री बुधवार को अचानक इतना उग्र हुआ कि उसने स्कूल की खिड़कियों-दरवाजों के शीशे लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर मारकर तोड़ दिए। स्टाफ ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह उन पर भी हमलावर हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
वुडरो स्कूल के चौकीदार बुद्धसेन के मुताबिक भोजीपुरा के गांव सहायपुर पट्टी निवासी डोरीलाल कई सालों से स्कूल में राजमिस्त्री का काम कर रहा है। बुधवार को वह सुबह स्कूल पहुंचा तो काम करते-करते अचानक अजीब सी हरकतें भी शुरू कर दीं। कुछ ही देर में उग्र होकर उसने लोहे की रॉड और ईट पत्थर मारकर स्कूल का फर्नीचर और शीशों को तोड़ना शुरू कर दिया। स्कूल में उसे तोड़फोड़ करते देख तमाम लोगों भीड़ इकट्ठी हो गई। स्कूल प्रशासन ने डायल 112 को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इस दौरान डोरीलाल स्कूल की छत से ईंट-पत्थर फेंक रहा था लिहाजा पुलिस उसे नहीं पकड़ सकी। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद डोरीलाल को पकड़ा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों का कहना है कि राजमिस्त्री अचानक मानसिक संतुलन बिगड़ गया।