फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mason dies of electrocution after wet bamboo comes into contact with high-tension line.

Bareilly News: गीला बांस हाईटेंशन लाइन से टकराया, करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत

Sun, 06 Sep 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 06 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Mason dies of electrocution after wet bamboo comes into contact with high-tension line.
बहेड़ी। पावर हाउस के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान पर शनिवार को काम करने के दौरान मोहल्ला मोहम्मदपुर के राजमिस्त्री गुड्डा (35) की करंट लगने से मौत हो गई। बारिश के दौरान गीला बांस हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिस कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पावर हाउस के पास बनाए जा रहे तीन मंजिला मकान पर गुड्डा राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। वह शनिवार सुबह मोहल्ले में एक महिला के इंतकाल के तीजे की फातिहा पढ़कर काम पर आए थे। दोपहर में काम करने के दौरान निर्माणाधीन मकान पर बंधा गीला बांस 33 केवी हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। बांस में उतरे करंट की चपेट में आने से गुड्डा झुलसकर गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर आए परिजन निजी अस्पताल लेकर गए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। उसमें करंट से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

परिवार का इकलौता सहारा गया
परिजन के मुताबिक, गुड्डा तीन भाइयों और पांच बहनों में सबसे बड़े थे। पिता कुछ काम नहीं करते हैं। गुड्डा ने ही मेहनत-मजदूरी कर पूरे परिवार का पालन-पोषण किया। चार साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। दंपती की दो साल की मासूम बेटी है। अब परिवार के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन,
मकान का काम करने वाले किसी भी व्यक्ति ने निगम से अनुमति या शटडाउन नहीं लिया था। बिना सुरक्षा इंतजाम और उपकरण के मजदूरों से काम कराया जा रहा था। - सूर्यकांत शर्मा, एसडीओ
राजमिस्त्री की मौत के संबंध में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी।

परिवार का इकलौता सहारा गया
परिजन के मुताबिक, गुड्डा तीन भाइयों और पांच बहनों में सबसे बड़े थे। पिता कुछ काम नहीं करते हैं। गुड्डा ने ही मेहनत-मजदूरी कर पूरे परिवार का पालन-पोषण किया। चार साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। दंपती की दो साल की मासूम बेटी है। अब परिवार के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

परिजन के मुताबिक, गुड्डा तीन भाइयों और पांच बहनों में सबसे बड़े थे। पिता कुछ काम नहीं करते हैं। गुड्डा ने ही मेहनत-मजदूरी कर पूरे परिवार का पालन-पोषण किया। चार साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। दंपती की दो साल की मासूम बेटी है। अब परिवार के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed