{"_id":"6697165a9ca8193a6c01d81b","slug":"married-womans-death-murder-charges-bareilly-news-c-123-1-sbly1004-122426-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
समोदी का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
उसावां। थाना क्षेत्र के ग्राम रतेनगला में रविवार रात 28 वर्षीय विवाहिता समोदी की मौत हो गई। सोमवार दोपहर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस पर थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर समोदी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी राधे ने बताया कि उन्होंने करीब चार साल पहले अपनी बहन समोदी की शादी उसावां थाना क्षेत्र के गांव रतेनगला निवासी जगरूप के साथ की थी। उसको कोई बच्चा नहीं था। शादी के बाद से ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। उन्होंने जो भैंस दी थी। उसे ससुराल वालों ने बेच दिया था और उसके रुपये भी खर्च कर लिए थे। जगरूप दूसरी भैंस की मांग कर रहा था।
राधे ने बताया कि रविवार रात दहेज के लिए ससुराल वालों ने समोदी के साथ मारपीट की थी, फिर उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। समोदी की भतीजी समनम करीब आठ माह से यहां रह रही थी। उसने अपने परिवार वालों को सूचना दी, जिससे राधे और उनके परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उस दौरान समोदी के ससुराल वाले घर छोड़कर भाग चुके थे। मायके वालों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने जगरूप, उसके पिता रामऔतार, मां और बहन के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ मानबहादुर सिंह ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।