फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman's dead body found hanging

Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 15 Dec 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 15 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging
हाफिजगंंज (बरेली)। हरहरपुर मटकली गांव में बृहस्पतिवार को विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने मायके वालों को सूचना दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी राहुल ने बताया कि फिरोजाबाद के गांव ओदनी निवासी चंद्रपाल की बेटी सुधा गौतम (22) से दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। गांव में ही अलग मकान लेकर वह पत्नी के साथ रहता था। बुधवार को वह एक शादी समारोह में गया था। पत्नी घर में अकेली थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे जब वह घर लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन

काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका होने पर दरवाजा तोड़कर वह अंदर पहुंचा। देखा तो पत्नी का शव साड़ी से बने फंदे पर लटका हुआ है। तुरंत ही उसने पुलिस को सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक सत्यवीर गिरी ने बताया कि विवाहिता के मायके वालों को सूचना दी गई। देर शाम तक मायके वाले गांव नहीं पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है। मायके वालों का इंतजार किया जा रहा है।
--------
घरेलू कलह में विवाहिता ने की आत्महत्या



बहेड़ी। सीकरी गांव में विवाहिता रजनी (43) पत्नी जसपाल ने बृहस्पतिवार को फंद से लटककर आत्महत्या कर ली। गांव वालों का कहना है कि रजनी का ससुरालियों से विवाद हुआ था।




सूचना पर मायके वालों के साथ पुलिस भी गांव पहुंच गई। बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मायके वालों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस लौट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed