फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman was given poisonous substance to drink, died during treatment

Bareilly News: विवाहिता को पिलाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

Thu, 26 Jun 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Married woman was given poisonous substance to drink, died during treatment
नवाबगंज। दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक न मिलने पर ससुरालियों ने एक विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे उसके भाई ने उसे एक मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में पूरनलाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। एक वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बहन लक्ष्मी का विवाह नवाबगंज थाना क्षेत्र के ज्योरा मकरंदपुर गांव के सत्यपाल के साथ किया था। पूरनलाल का आरोप है कि विवाह के कुछ दिनों बाद ही बहन के पति सत्यपाल, ससुर पूरनलाल, जेठ गुड्डू व जेठानी पूनम उससे दहेज में 50 हजार रुपए नकद और एक बाइक की मांग करने लगे। इसपर उन्होंने असमर्थता जताई तो वह उसे प्रताड़ित करने लगे। कई बार उसे भूखा प्यासा रखते और घर से निकाल देते, जिसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने कई बार उसके ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

एक जून को ससुरालियों ने उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया। सूचना मिलते ही उसके भाई ने वहां पहुंचकर उसे उपचार के लिए बरेली के एक मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। मंगलवार को वहां उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतका के भाई ने उसके पति सत्यपाल, ससुर पूरनलाल, जेठ गुड्डू व जेठानी पूनम के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घरेलू कलह के चलते महिला ने फंदे पर लटकी, मौत
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच-पड़ताल

फरीदपुर। घरेलू कलह के चलते महिला ने कमरे में कुंडे पर फंदे से लटक गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव हंसा निवासी श्यामा चरन की पुत्री शीला उर्फ भूरी की फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर के रहने वाले पूरनलाल के साथ तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसको डेढ़ माह की एक बेटी है। मंगलवार शाम को शीला का अपने ससुराल वालों से झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने उसी रात कमरे के अंदर जा कर आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना पर मायके वाले पहुंचे। मृतक के भाई रविंद्र ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई फरीदपुर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed