फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman poisoned for not giving dowry, condition critical...

Bareilly News: उद्योगों से बहाया जा रहा दूषित पानी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

Tue, 17 Dec 2024 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Married woman poisoned for not giving dowry, condition critical...
- अनटैप्ड नालों, वेटलैंड, रोपित पौधों की सुरक्षा संंबधी डीएम ने तलब की रिपोर्ट
विज्ञापन


बरेली। रामगंगा नदी में गिर रहे नालों का दूषित पानी शोधित है या नहीं? कितने नाले एसटीपी से जुड़े हैं और कितने अनटैप्ड हैं? इसकी रिपोर्ट डीएम ने संबंधित अफसरों से मांगी है। सीबीगंज वन क्षेत्र में उद्योगों से बहाए जा रहे दूषित पानी के संबंध में जांच के लिए टीम गठित की है।
सोमवार को विकास भवन में जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति की बैठक में ये डीएम रविंद्र कुमार ने वर्ष 2025 में महाकुंभ के दृष्टिगत क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नगर निगम, जल निगम से समन्वय कर सर्वे रिपोर्ट तैयार कर सूची उपलब्ध कराने को कहा है। नरियावल में सड़क किनारे पड़े ठोस अपशिष्ट निस्तारण, सेटेलाइट बस अड्डे के पास कूड़ा जलाने पर अंकुश लगाने, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, मुरादाबाद द्वारा चिह्नित 275 वेटलैंड के भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टिसुआ चौराहे पर चौधरी ढाबा के पास बर्तन फैक्टरी, रजा प्लास्टिक कंपनी, टॉफी फैक्टरी से दूषित जल, ठोस अपशिष्ट बहाने पर पीसीबी को कार्रवाई के निर्देश दिए। सुपीरियर इंडस्ट्रीज से वन क्षेत्र में दूषित जल प्रवाहित होने पर तीन सदस्यीय टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed