फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman murdered, in-laws absconding

Bareilly News: विवाहिता की हत्या, ससुराली फरार

Tue, 08 Oct 2024 06:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered, in-laws absconding
शेरगढ  फाइल फोटो अलमिना
शेरगढ़। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए ससुरालियों पर गर्भवती बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराली फरार बताए जा रहे हैं। अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर पुलिस ने हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया, जिसको परिजनों ने दफन करा दिया है।
विज्ञापन

शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव स्वाले मुजाहिदपुर निवासी महबूब बेग ने अपनी बेटी अलमीना की शादी लगभग छह साल पूर्व 11 मार्च को थाना बिथरी चैनपुर के गांव परसौना निवासी रहमत बेग के पुत्र साबिर बेग के साथ की थी। अलमीना को दो पुत्र हैं। पिता महबूब बेग ने बताया कि शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक ठाक चला, लेकिन कुछ समय बाद छोटी बेटी की शादी की थी, जिसमे उन्होंने दहेज में कार और दो लाख रुपये दिए। तभी से दामाद साबिर बेग व उसके परिजन दहेज में कार व दो लाख की नकदी की मांग करने लगे। इसके लिए पुत्री अलमीना को प्रताड़ित करने लगे। दो अक्तूबर को दामाद व ससुरालियों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद रविवार की रात अलमीना की गला दबाकर हत्या कर दी गई। फोन पर बेटी की मृत्यु की सूचना मिली, जब वे पहुंचे तो बेटी का शव आंगन में पड़ा था।
विज्ञापन

किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी
अलमीना के पिता ने बताया कि जब वे पुलिस के पास पहुंचे तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। उसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दामाद साविर बेग, सास मुन्नी, ननद, नन्दोई समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया। खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed