फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman married a young man after luring her into love trap Left with jewelery and cash In Pilibhit

UP: शादी के चार माह बाद पत्नी का खुला ऐसा राज, पति बोला- मेरी तो एक ही रात में बर्बाद हो गई जिंदगी

Mon, 18 Mar 2024 11:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Mar 2024 11:40 AM IST
सार

शादीशुदा महिला ने युवक के साथ धोखे से शादी कर ली। उसने युवक से खुद को अविवाहित बताया था। करीब चार माह तक साथ रहने के बाद एक नवंबर को करवा चौथ वाले दिन विवाहिता बिना बताए युवक के घर से एक लाख रुपये और तीन लाख रुपये कीमत के जेवर चुराकर पूरनपुर चली गई।

विज्ञापन
Married woman married a young man after luring her into love trap Left with jewelery and cash In Pilibhit
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खुद को अविवाहित बताकर महिला ने युवक से शादी कर ली। कुछ समय साथ रहने के बाद महिला जेवर और लाखों रुपये समेट कर पहले पति के पास चली गई। युवक उसे लेने पहुंचा तो जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। 
विज्ञापन


पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर विवाहिता, उसके पूर्व पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना सुनगढ़ी के गांव रूपपुर कृपा निवासी शैलेंद्र मोहन ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन


पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी अंजली से फोन के जरिए बातचीत होने लगी। अंजली पहले से शादीशुदा थी। विवाहिता ने युवक को अपने प्रेमजाल में फंसाकर मिलने के लिए बुलाया। 13 मई 2023 को शहर के एक शॉपिंग मॉल के सामने दोनों की मुलाकात हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां युवती ने खुद को गोला का रहने वाला बताया। कहा कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां सौतेली है। जो किसी अन्य युवक से जबरन उसकी शादी कराना चाहती हैं। इसके बाद खुद को अविवाहित बताकर युवक से शादी की बात कही। युवक तैयार हो गया।

20 जून 2023 को दोनों ने संयुक्त वैवाहिक घोषणा पत्र पर आपसी सहमति से शादी कर ली। करीब चार माह तक साथ रहने के बाद एक नवंबर को करवा चौथ वाले दिन विवाहिता बिना बताए युवक के घर से एक लाख रुपये और तीन लाख रुपये कीमत के जेवर चुराकर पूरनपुर चली गई। जब वह पूरनपुर पहुंचा तो अंजली के शादीशुदा होने की जानकारी मिली।
 

पूरनपुर में उसके पति मोहित, मां लक्ष्मी देवी, देवर अभिषेक सक्सेना से उसने अपनी नकदी व जेवरात वापस मांगे। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। सुनगढ़ी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अंजली, उसके पति मोहित कुमार, मां लक्ष्मी देवी और देवर अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed