फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   married woman fell in love with her nephew said I dont want to live with my husband anymore

अजब ये इश्क है: भतीजे को दिल दे बैठी विवाहिता, बोली- नहीं रहना पति के साथ; चार साल के बेटे को भी छोड़ा

Sat, 08 Feb 2025 12:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Feb 2025 12:13 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के हाफिजगंज से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। एक विवाहिता अपने भतीजे को दिल दे बैठी। वह पति और चार साल के बेटे को छोड़कर भतीजे के साथ चली गई। 

विज्ञापन
married woman fell in love with her nephew said I dont want to live with my husband anymore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में भतीजे से प्रेम-प्रसंग के बाद विवाहिता पति व बेटे को छोड़कर भतीजे के साथ चली गई। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई तो विवाहिता ने भतीजे के साथ ही रहने की इच्छा जताई। इसके बाद पंचायत ने भी महिला के फैसले पर मुहर लगा दी। अब उसके पति ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि पत्नी का उसके भतीजे से प्रेम-प्रसंग हो गया। उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी भतीजे के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर चली गई। तलाश करने के बाद वह पत्नी को गांव लेकर आया। यहां पत्नी ने उसके साथ रहने से इन्कार कर दिया। इस पर गांव में पंचायत बैठी। इसमें दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मातम में बदली खुशियां: बरेली में दूल्हा समेत दो की मौत, दिन में हुई थी शादी, रात में दर्दनाक हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में भी महिला ने भतीजे के साथ ही जाने की इच्छा जताई। कहा कि वे दोनों बालिग हैं। समझाने के बाद भी वह नहीं मानी तो पंचायत ने समझौता करा दिया। इसके बाद महिला पति व बेटे को छोड़कर भतीजे के साथ चली गई। इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि विवाहिता व उसका भतीजा दोनों बालिग हैं। महिला पति के साथ रहना नहीं चाहती है।

शादी से आठ दिन पहले प्रेमी संग गई युवती
हाफिजगंज में शादी से आठ दिन पहले युवती प्रेमी के साथ चली गई। उसके नाना की तहरीर पर युवती के प्रेमी व उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पति की मौत के बाद उसकी बेटी अपनी 23 वर्षीय पुत्री के साथ उसके घर पर ही रहती है। 

ये भी पढ़ें- UP: तेज धमाका... 20 फुट दूर तक फैले लाशों के चीथड़े, बटोरने पड़े अंग; तीन किमी दूर तक सुनी गई ब्लास्ट की गूंज

उसने धेवती का रिश्ता तय कर दिया। आठ दिन बाद बरात आनी है। इससे पहले ही धेवती रुपये व आभूषण समेटकर थाना प्रेमनगर के चौकी अशरफ खां निवासी अमन सिंह के साथ चली गई। इसमें अमन के भाई विशाल ने उन दोनों का साथ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed