फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, murder alleged

Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 27 Oct 2024 04:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 27 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, murder alleged
फतेहगंज पूर्वी। उचसिया गौटिया में शनिवार को विवाहिता अनुराधा (23) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल वालों का कहना है कि बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अनुराधा की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

पीलीभीत के पूरनपुर निवासी अनुराधा के भाई योगेंद्र ने बताया कि उन्होंने तीन वर्ष पहले बहन की शादी उचसिया गौटिया निवासी युवक से की थी। दंपती का दो वर्ष का बेटा भी है। शनिवार को सूचना मिली कि बहन की मौत हो गई है। उन्होंने कुछ ही देर में पहुंचने की बात कही। आने तक अंतिम संस्कार न करने के लिए कहा। जब वह गांव पहुंचे पता चला कि बहन की हत्या की गई है।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस बुलाई। सूचना पर थाना प्रभारी संतोष कुमार भी गांव पहुंच गए। ससुरालियों ने बताया कि अनुराधा कई दिन से बीमार थी। दो दिन पहले हालत बिगड़ने पर बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान शनिवार सुबह करीब सात बजे अनुराधा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। भाई की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है। किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed