{"_id":"6651dc4d2519b59f160be445","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-pilibhit-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या का आरोप
Sat, 25 May 2024 10:45 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 May 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली के गांव पैनिया हिम्मत में शुक्रवार को देर रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बरेली के थाना क्योलड़िया के गांव सूरजपुर परौरिया निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि उन्होंने पुत्री काजल (20) का विवाह एक वर्ष पूर्व दियोरिया कोतवाली के गांव पैनिया हिम्मत निवासी विमल के साथ किया था। विवाह में कम दहेज मिलने का ताना मारते हुए पति और ससुरालवाले काजल का उत्पीड़न करने लगे। वह दहेज में बाइक मांग रहे थे।
विज्ञापन
गला दबाकर हत्या का आरोप
उन्होंने अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बाइक देने में असमर्थता जताई। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन सारे विफल रहे। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने शुक्रवार को देर रात काजल की गला दबाकर हत्या कर दी। पड़ोसियों से सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंच गए। जगदीश कुमार ने कोतवाली में मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि जगदीश कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में काजल के पति विमल कुमार, जेठ चेतन कुमार, ससुर जमुना प्रसाद और सास टिकोली देवी को नामजद किया गया है। पुलिस ने विमल, चेतन और जमुना प्रसाद को हिरासत में ले लिया है।