फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Budaun

Budaun: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कलाई की नस कटी थी और गले पर थे ऐसे निशान, हत्या का आरोप

Wed, 26 Feb 2025 08:57 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 26 Feb 2025 08:57 PM IST
सार

मृतका के पिता रामबिलास ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या हाथ की कलाई की नस काटने के बाद गला दबाकर की गई है। आरोप है कि पति समेत उसके परिजन दहेज के लिए मंजू को प्रताड़ित करते थे।

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Budaun
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी में संदिग्ध हालात में बेहोश विवाहिता की अस्पताल ले जाते समय मौत हो हो गई। पता लगते ही मृतका के मायके से पिता और भाई मौके पर आ गए। उसके हाथ की कलाई की नस कटी और गले पर खरोंच के निशान देख हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने मृतका के भाई से हाथापाई भी की है। हंगामा बढ़ा तो पति समेत परिजन घर छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन

घटना बुधवार शाम करीब छह बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली निवासी मंजू (20) पत्नी अभिषेक को बेहोशी की हालत में परिवार के साथ निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक मंजू की मौत हो चुकी थी। पड़ोसी के जरिये मृतका के पिता बरामालदेव निवासी रामबिलास को जब पता लगा तो वह परिजनों के साथ अढौली पहुंचे। उस वक्त पति समेत ससुराल पक्ष के लोग घर पर थे। मृतका के भाई ने शव की दशा देख अभिषेक और उसके परिजनों के सामने गुस्सा भी जताया। इस पर अभिषेक ने साले राकेश से हाथापाई कर दी। राकेश के गांव के लोगों की संख्या बढ़ती देख अभिषेक और उसके परिजन शव घर में ही छोड़कर भाग गए। इससे पहले काफी देर तक हंगामा भी होता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता रामबिलास ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या हाथ की कलाई की नस काटने के बाद गला दबाकर की गई है। आरोप है कि पति समेत उसके परिजन दहेज के लिए मंजू को प्रताड़ित करते थे। पिछले दिनों भी मंजू के साथ मारपीट की गई थी। करीब छह महीना पहले मंजू ने बेटी को जन्म दिया था। उसके बाद से उसे ताने भी दिए जाने लगे। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने मृतका के पिता और भाई से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने पड़ोस के लोगों से बात की। देर रात पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। शव का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed