फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in bareilly

UP: पत्नी ने नहीं बनाया खाना... मोमोज लेकर आया पति तो हुआ विवाद, संदिग्ध हालात में विवाहिता की हुई मौत

Wed, 03 Sep 2025 11:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नवाबगंज (बरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, नवाबगंज (बरेली) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 Sep 2025 11:12 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतका की मां ने दहेज हत्या के आरोप में घटना की तहरीर बुधवार को थाना नवाबगंज में दी है। मृतका के गले पर चोट के निशान हैं।

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in bareilly
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में पति के साथ रह रही एक महिला की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद पति मृतका का शव लेकर अपने पैतृक गांव आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतका की मां ने दहेज हत्या के आरोप में घटना की तहरीर बुधवार को थाना नवाबगंज में दी है। मृतका के गले पर चोट के निशान बताए गए हैं। पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

जनपद बदायूं के थाना बिसौली की रहने वाली रीतू पत्नी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मुस्कान का विवाह 14 माह पहले थाना नवाबगंज के कुंडरा गांव के अभिषेक के साथ किया था। तभी से बेटी का पति अभिषेक, ससुर सुनील कुमार समेत अन्य ससुराली दहेज में बुलेट (बाइक), सोने की चेन व दो लाख रुपये के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। कुछ समय बाद अभिषेक अपनी पत्नी मुस्कान को लेकर हरियाणा चला गया। वह एक कबाड़खाने में काम करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर अभिषेक कमरे से बाहर चला गया। कुछ देर बाद आकर देखा तो मुस्कान का शव पड़ा था। उसके गले में चोट के निशान थे। बाद में अभिषेक मृतका को लेकर अपने गांव कुंडरा आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

मोमोज खाने को लेकर हुआ था विवाद
आरोपी अभिषेक ने पुलिस को बताया कि हरियाणा में मंगलवार की शाम को मुस्कान ने खाना नहीं बनाया था। जानकारी होने पर अभिषेक बाजार से मोमोज लेकर आया और अपनी पत्नी को खिलाने लगा, लेकिन नाराज पत्नी ने मोमोज नहीं खाए। इससे नाराज होकर वह कमरे से बाहर चला गया। इसी बीच नाराज मुस्कान ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मुस्कान को निजी अस्पताल में भी ले गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की मां ने तहरीर दी है। इसमें दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। घटना बाहर की है। अधिकारियों से बात की जा रही है। आदेश के बाद कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। - अरुण कुमार, कोतवाल, नवाबगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed