{"_id":"689cfde0c575d0b6890b99b3","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-her-father-who-came-to-her-in-laws-house-was-held-hostage-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104774-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, उसके ससुराल आए पिता को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, उसके ससुराल आए पिता को बंधक बनाया
विज्ञापन
बहेड़ी। मृतका पूजा का फाइल फोटो
बहेड़ी। पुत्री के बीमार होने की सूचना पर उसको देखने ससुराल आए पिता ने जब पुत्री की लाश आंगन में पड़ी देखी तो वह घबरा गए। उन्होंने ससुराल वालों पर आरोप लगाए तो उन्हें और उनके साथ आए लोगों को एक कमरे में बंधक बना दिया गया और मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन लोगों को बंधक मुक्त कराया। पीड़ित ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को नौ नामजद समेत 21 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने, बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने विवाहिता के पति को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
पीलीभीत के गांव गुलरिया भंडारा निवासी दिलीप कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री पूजा की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व राईनवादा गांव के केसरी लाल के साथ की थी। उसकी पुत्री को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कई बार उसके साथ मारपीट की गई। दो बार गांव में पंचायत हुई। उसकी पुत्री के दो पुत्री और एक पुत्र है।
कुछ दिन पहले ही उनकी पुत्री पूजा ने फोन कर जानकारी दी थी कि उसके पति और परिवार के लोग उसको बहुत प्रताड़ित कर रहे हैं। वह उसकी जान ल लेंगे। वह उसे यहां से ले जाएं। पिता ने धान की निराई का हवाला देते हुए कुछ दिन बाद आकर ले जाने का वादा किया। चार अगस्त को शाम पांच बजे दिलीप के पास फोन आया कि उसकी पुत्री की तबीयत बहुत खराब है। वह तुरंत उसे देखने आ जाए। वह परिवार वालों को साथ लेकर लड़की के ससुराल पहुंचा तो आंगन में उसकी बेटी पूजा मृत पड़ी थी। उसने इस तरह की घटना होने का कारण पूछा तो उसे और उसके परिवार के लोगों को उसके दामाद केसरी लाल आदि ने बंधक बना लिया और मारपीट की।
विज्ञापन
किसी तरह सूचना पर आई पुलिस ने सभी को बंधन मुक्त कराकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दिलीप की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के पति केसरी लाल, गेंदन लाल, केसरी लाल की मां मिथुन, सुशीला, ममता, जितेंद्र, कमलेश, कपिल के अलावा 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
--
मृतका के परिजनों की तहरीर पर संबंधित आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका के पति को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-संजय तोमर, इंस्पेक्टर बहेड़ी