फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Thu, 30 Oct 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
मायका पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव शीशमखेड़ा में बुधवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के अुनसार गांव शीशमखेड़ा के गवर्नर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन 27 वर्षीय शबाना की शादी तीन वर्ष पहले थाना शाहबाद के गांव पस्तोर के इल्यास के साथ की थी। उसके बाद से बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने लगा।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले ससुराल वालों ने बच्चा न होने का कारण बताकर देसी दवाइयां खिलाना शुरू कर दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आठ महीने पूर्व वह उसे अपने घर ले आया और उसका इलाज करा रहा था, लेकिन बुधवार रात उसकी बहन शबाना की मौत हो गई। पीड़ित गवर्नर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार अरविंद कुमार और सीओ मीरगंज अजय कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पीड़ित ने बहन के पति इल्यास, ससुर छोटे, सास सुभा, ननद मिताशा, रोशनी, गुड़िया के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मामला पंजीकृत कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बीमारी से मौत हो रही प्रतीत : सीओ
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत प्रतीत हो रही है। फिर भी पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed