फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman commits suicide after quarrel with his brother in bareilly

Bareilly News: मायके में भाई से झगड़े के बाद बहन ने की आत्महत्या, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 18 Jul 2023 12:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jul 2023 12:46 PM IST
सार

नवाबगंज के गांव परौधी निवासी महिला सावन के महीने में अपने मायके सुकटिया में आई थी। यहां उसका भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद वह नाराज होकर घर से चली गई। सोमवार रात उसका शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। 

विज्ञापन
Married woman commits suicide after quarrel with his brother in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव सुकटिया में भाई के घर आई विवाहित बहन ने खेतिहर इलाके में जाकर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार रात उसका शव पेड़ से लटका मिला। बताया गया है कि महिला का अपने भाई से विवाद हो गया था। इसके बाद घर से चली गई थी। 

विज्ञापन


महिला जावित्री (50) पत्नी नन्हेलाल मूल रूप से नवाबगंज के गांव परौधी की निवासी थी। उसके पुत्र इंद्रपाल ने बताया कि मां आठ दिन पहले अपने मायके सुकटिया गई थी। वहां रविवार शाम जावित्री का अपने भाई छेदालाल से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बस अड्डे पर गूंजी किलकारी: हरदोई से दिल्ली जा रही विनीता ने दिया बेटी को जन्म, महिला यात्री ने कराया प्रसव
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जंगली इलाके में पेड़ पर लटका मिला शव 

छेदालाल और मायके के लोग तभी से जावित्री की तलाश कर रहे थे। जानकारी मिलने पर जावित्री की ससुराल से भी लोग आ गए। वे उसकी खोजबीन में जुट गए। सोमवार रात जावित्री का शव जंगली इलाके में पेड़ से लटका मिला। 


शव की पहचान के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के बेटे इंद्रपाल ने बताया कि मां की मानसिक स्थिति बेहतर नहीं थी, वह जल्दी गुस्सा हो जाती थी। उन्हें लगता है कि मामा की बात से नाराज होकर मां ने आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed