फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman called from Mumbai to Faridpur after making obscene video by tricking her

Bareilly News: झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाने के बाद विवाहिता को मुंबई से फरीदपुर बुलाया

Fri, 12 Apr 2024 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 12 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Married woman called from Mumbai to Faridpur after making obscene video by tricking her
फरीदपुर। सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती के बाद कस्बे के एक युवक ने विवाहिता का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे मुंबई से फरीदपुर बुला लिया। पत्नी को खोजता हुआ उसका पति भी फरीदपुर आ गया। थाने में विवाहिता ने पति के साथ जाने की सहमति दी। इसके बाद उसे पति के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि वह पति के साथ मुंबई में रहकर नौकरी करती थी। सोशल मीडिया के जरिये फरीदपुर के मोहल्ला नहर कोठी का रहने वाला युवक उसके संपर्क में आया। कुछ दिन बातचीत के बाद वीडियो कॉल का सिलसिला शुरू हो गया। इसी दौरान आरोपी ने धोखे से अश्लील वीडियो बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी देकर उसने फरीदपुर आने को कहा।
विज्ञापन

धमकी से डरी महिला पति को कुछ बताए बिना ही मुंबई से फरीदपुर आ गई। उसके लापता होने पर पति ने तलाश शुरू की। पत्नी के फरीदपुर में होने की जानकारी पर वह फरीदपुर थाने पहुंचा। यहां पुलिस ने विवाहिता को बुलाया। पति को देखते ही विवाहिता फूट-फूटकर रोने लगी। उसने बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह उसके बताए गए पते पर नहीं आई तो वह अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। विवाहिता ने पुलिस से आरोपी के मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो डिलीट कराने के लिए कहा। इसके बाद वह पति के साथ मुंबई चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed