फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman beaten, attempt made to force-feed her poison.

Bareilly News: विवाहिता को पीटा, जहर पिलाने की कोशिश

Sat, 26 Sep 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 26 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten, attempt made to force-feed her poison.
माधोटांडा। थाना क्षेत्र के गांव अटकोना निवासी विवाहिता ने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जबरन जहर पिलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव अर्जुनपुर निवासी रमनदीप कौर ने माधोटांडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह 15 जुलाई 2020 को अटकोना निवासी जितेंद्र सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से पति जितेंद्र सिंह, ससुर निंदर सिंह और सास बलविंदर कौर आदि दहेज में पांच लाख रुपये नकद, सोने की चेन और फ्रिज की मांग करते थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया गया है कि दो अगस्त की सुबह ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कमरे में ले जाकर जबरन जहर पिलाने की कोशिश की, जिससे वह अचेत हो गई। उसे मृत समझकर ससुर ने उसके बुआ-फूफा को फोन कर सूचना दी। मायके वाले पहुंचे तो मारपीट की। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि केस दर्ज किया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed