फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman accuses in-laws of beating her and forcing her to drink urine

Bareilly News: विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट और पेशाब पिलाने का लगाया आरोप

Mon, 27 Oct 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Married woman accuses in-laws of beating her and forcing her to drink urine
बहेड़ी/देवरनियां। बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ दहेज लोभी ससुरालियों द्वारा पेशाब पिलाने और गर्भपात कराकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए रविवार को देवरनियां थाने में छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी इसी वर्ष छह अप्रैल को बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सर्वेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराली स्कार्पियो गाड़ी और 11 लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। इस दौरान ससुरालियों ने कई बार मारपीट की। उसका गर्भपात करा दिया। उसे पेशाब पिलाया गया। आठ जुलाई को उसके पति और ससुराल वालों ने मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। जब पीड़ित महिला के पिता ने उसे बचाने की कोशिश की, तो उन्हें भी मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि इस बीच ससुरालियों ने उसका नग्न वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें आजाद कराया। थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed