फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married another young man by hiding the matter of court marriage, case registered

Bareilly News: कोर्ट मैरिज की बात छुपा कर दूसरे युवक से कर दी शादी, केस दर्ज

Wed, 07 Jan 2026 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Married another young man by hiding the matter of court marriage, case registered
बहेड़ी। कोर्ट मैरिज करने के बाद युवती के घर वालों ने यह बात छुपाकर एक युवक के साथ शादी कर दी। मामले का खुलासा होने पर युवती ससुराल के जेवरात और पांच लाख की नकदी ले गई। युवक की तरफ से युवती सहित उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मुंडिया नबी बख़्श के महर्षि दयानंद स्कूल के संचालक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी थाना देवरनियां के गांव गोपालपुर कनमन के रहने वाले कृष्ण पाल की पुत्री स्वाति गंगवार के साथ बीते साल 11 नवंबर की हुई थी। शादी के अगले दिन मायके वाले स्वाति को अपने घर ले गए। साथ में उसकी तरफ से चढ़ाया गया सोना और पांच लाख रुपये साथ ले गए। जब उन्होंने स्वाति को आने को कहा तो उसके मायके वालों ने एग्जाम के बहाने रोक लिया। इसी बीच उन्हें पता चला कि स्वाति ने आर्य समाज मंदिर में विनय कुमार नाम के युवक के साथ शादी कर ली है। उसने उस युवक से तलाक की अर्जी दे रखी थी। नरेंद्र का कहना है कि स्वाति ने शादीशुदा होते हुए भी उसके साथ शादी करके धोखा किया है।
विज्ञापन

अब स्वाति गंगवार और उसके परिजन उससे 20 लाख रुपये की अनुचित मांग कर रहे हैं। पुलिस ने नरेंद्र की तरफ से युवती स्वाति गंगवार, कृष्ण पाल, विमलेश पत्नी कृष्ण पाल, गौरव आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर देवरनियां आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed