फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Marriage season brings loudspeakers and dj on road

शहर की हर सड़क पर डीजे, लाउडस्पीकर का शोर

Mon, 12 Feb 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 12 Feb 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
Marriage season brings loudspeakers and dj on road
डीजे की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self
 सरकार के आदेश पर भले ही प्रशासन ने सख्ती दिखाकर धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों की अनुमति जारी करने की खानापूरी कर ली है, लेकिन रात 10 से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर और डीजे न बजाने के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की शहर के हर कोने में धज्जियां उड़ती दिखी रही हैं। शादी-बारातों के मौसम में मुख्य सड़कों के अलावा गलियों, बारातघरों और होटलों के आगे बैंडबाजों, लाउडस्पीकर पर बजते फिल्मी गीतों की धुन पर बाराती कानफोड़ूू शोर में डांस करते नजर आ रहे हैं। लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध सिर्फ कागजी बनकर रह गया है। 
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने रात 10 से 11 बजे तक शहर के सिविल लाइंस, नेहरू युवा केंद्र, स्टेशन रोड, चौकी चौराहे से पटेल चौक, कालीबाड़ी, शहदाना से डेलापीर और सेटेलाइट से पीलीभीत बाईपास रोड पर बीसलपुर मोड़ तक लाउडस्पीकर बजने के हालात की असलियत जानने की कोशिश की। हर जगह न्यायालय के आदेश को दरकिनार कर रात 10 बजे के बाद न केवल डीजे बजते मिले, बल्कि अफसरों के आवासों के सामने तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजने की आवाज साफ सुनाई पड़ रही थी। न तो किसी बाराती पर लाउडस्पीकर रात में बजाने पर रोक का असर दिखा, न ही डीजे बजने पर रोक के आदेश लागू होता मिला। धार्मिक स्थलों पर जरूर लाउडस्पीकर रात में नहीं बजते दिखे, लेकिन शादी बारातों में न्यायालय के आदेश का कहीं पालन होता नहीं मिला। लोगों को भी इससे कोई फर्क नहीं कि यूपी बोर्ड की परीक्षायें चल रही हैं। उनके कानफाड़ू शोर से एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर क्या असर पड़ेगा। 
विज्ञापन


केस-1 समय रात- 10.15 बजे। स्थान- स्टेडियम रोड पर सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने। हल्की बूंदाबांदी के बीच सड़क पर डीजे और बैंड बाजों के बीच बारात निकल रही है। डीजे के कानफोड़ू शोर में महिलाएं और पुरुष फिल्मी गीतों पर डांस कर रहे हैं। आवाज की तीव्रता-78 डेसिबल। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
केस-2, समय- रात 10.30 बजे। स्थान- सिविल लाइंस में नेहरू युवा केंद्र। इस इलाके में कमिश्नर, एडीजी, एसएसपी समेत ज्यादातर अफसरों के आवास भी हैं। फिर भी केद्र परिसर के अंदर शादी समारोह में डीजे चल रहा था। शादी में लोग कानफाड़ू शोर में इन्ज्वाय कर रहे थे। आवाज 75 डेसिबल।
फोटो-
केस-3, समय - रात 10.45 बजे। स्थान- सिविल लाइंस में कचहरी जाने वाले वाली मोड़ के निकट। बैंडबाजों और डीजे की धुन पर फिल्मी गीत पर बारातियों का जबरदस्त डांस। आधी से ज्यादा सड़क पर बाराती। बाकी सड़क जाम। 82 डेसिबल से ऊपर आवाज चौकी चौराहे तक पहुंच रही थी।
फोटो-
केस-4, समय- रात 11.00 बजे। पटेल चौक और चौकी चौराहा के बीच पेट्रोल पंप के सामने। दूल्हे की बग्घी के पीछे बैंड की ठेली पर लगे चार लाउडस्पीकर पर बज रहे फिल्मी गीत का शोर आसपास गूंज रहा था। आवास 80 डेसिबल से अधिक।



बहुत से बारातघरों में डीजे और लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति मांगी गई है। रात 10 से सुबह छह बजे तक हाईकोर्ट के नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। जनता से अपील है कि शोर सुनाई देने पर डायल 100 या पड़ोस के थाने में पुलिस को सूचना दें। 
- रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed