फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Marriage after friendship on Facebook, thrown out of the house for not getting dowry

बरेली: फेसबुक पर दोस्ती के बाद निकाह,दहेज न मिलने पर घर से निकाला

Sat, 11 Feb 2023 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 11 Feb 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Marriage after friendship on Facebook, thrown out of the house for not getting dowry
बरेली। फेसबुक पर दोस्ती के बाद मेरठ के युवक ने थाना किला क्षेत्र की युवती से निकाह कर लिया। बाद में उसे दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना किला के मोहल्ला कंघी ओटा की हिना जुबैर की मेरठ के खैरनगर एसबीआई वाली गली दिल्ली गेट निवासी आमिर नईम से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। आमिर ने सऊदी अरब की कंपनी के एक लाख रुपये महीने की नौकरी और मेरठ में दो प्लॉट होने का झांसा देकर उसे जाल में फंसाने के बाद उससे फरवरी 2022 में निकाह कर लिया।
विज्ञापन

हिना के मुताबिक उनके माता-पिता का इंतकाल हो चुका है। वह अपने भाइयों के साथ रहती थी। भाइयों ने निकाह में करीब दस लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि आमिर और उसके परिवार वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। बाद में जुलाई 2022 में उसे पीटकर घर से निकाल दिया। हिना की तहरीर पर पुलिस ने पति आमिर नईम, ससुर नईमउद्दीन, सास सितारा बेगम और जेठानी आसमा खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed