फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Markets remained busy even on Chhoti Diwali, queue of customers remained till night

Bareilly News: छोटी दिवाली पर भी गुलजार रहे बाजार, रात तक रही ग्राहकों की कतार

Sun, 12 Nov 2023 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Markets remained busy even on Chhoti Diwali, queue of customers remained till night
बरेली। शहर के बाजार छोटी दिवाली पर भी गुलजार रहे। धनतेरस का मुहूर्त दो दिन होने के कारण भी ये रौनक देखने को मिली। बाजार पर जमकर धनवर्षा हुई। अलग-अलग सेक्टर की दुकानों में ग्राहकों की कतार रही। लोगों ने त्योहार को परंपराओं के तहत खास बनाने के लिए पटाखों संग मिठाई, खील-खिलौने की भी खूब खरीदारी की। रविवार को दीवाली के दिन भी बाजार पूरी तरह खुलेगा और व्यापारियों को पूरी तरह रौनक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक पंच दिवसीय दीपोत्सव पर बीते सालों की मंदी में हुए नुकसान को लक्ष्मी जी ने इस साल सूद समेत चुकाया। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल्स, रियल एस्टेट, बर्तन, किराना व अन्य सेक्टर में दो दिनों तक खूब बिक्री रही। कारोबारी इसे शुभ संकेत मान रहे हैं। धनतेरस का मुहूर्त इस साल भी शुक्रवार शाम पांच बजे से शुरू होकर शनिवार की दोपहर एक बजे तक रहा। शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में 800 करोड़ का कारोबार हुआ था जिसमें शनिवार को और बढ़ोत्तरी हुई। इसके साथ ही दिन भर बाजार में ग्राहकों की कतार रही।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक रविवार को दिवाली पर भी दिन भर जरूरत के सामानों की खरीदारी लोग करेंगे। फिर भैया दूज के लिए भी उपहारों समेत पूजन सामग्री की बिक्री होगी। ऐसे में इस साल का दिवाली बाजार हजार करोड़ तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फूलों की बढ़ी मांग से किसानों के खिले चेहरे
बीते दो साल से आंशिक बाढ़ के चलते फूलों का कारोबार बेहद प्रभावित था। इस साल मौसम की मेहरबानी से फूलों को खिलने और किसानों को मुस्कुराने का मौका मिला। साथ ही, दिवाली पर घर, मंदिर को फूलों से सजाने की चाहत ने कारोबार को बढ़ा दिया। जिला पंचायत रोड पर फूलों के बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की कतार रही। गेंदा 60 रुपये और गुलाब दो सौ रुपये प्रति किलो तक बिका। फूलों का गजरा 50 रुपये की एक लड़ी तक बिका। गेंदे की माला 20 रुपये और गुलाब की 60 रुपये में लोगों ने खरीदी।


खील-बताशा, दीयों की जमकर बिक्री
श्यामगंज, सुभाषनगर, सिविल लाइंस व अन्य बाजारों में शनिवार को किराना के साथ परंपरानुसार खील-खिलौने, बताशा और दीयों की खूब बिक्री हुई। यहां नवाबगंज, भोजीपुरा, सीबी गंज के कुंभकार आकर्षक दीयों, गुल्लक, पंचदीप, कमलदीप समेत लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां लेकर पहुंचे और इनकी खूब खरीदारी हुई। इसके चलते बाजारों में भीड़भाड़ होने से लोगों को जाम की समस्या से परेशान होना पड़ा।


मिठाई, ड्राई फ्रूट, गिफ्ट पैक की हुई खरीदारी
त्योहार के मौके पर मुंह मीठा होना तय है। लिहाजा, घी, ड्राईफ्रूट की मिठाईयों पर प्रतिकिलो सौ से डेढ़ सौ रुपये तक महंगाई छाने के बावजूद जमकर कारोबार हुआ। किप्स स्वीट्स के अमन खंडेलवाल के मुताबिक अबकी बार शुगर फ्री मिठाईयों की मांग ज्यादा रही। लोग सेहत के प्रति सजग रहे। इसमें भी ज्यादातर गिफ्ट पैक की मांग हुई। ड्राई फ्रूट के भी गिफ्ट पैक्स सर्वाधिक बिके।



वाहनों की हुई डिलीवरी और बुकिंग भी
शनिवार को भी पूर्व में हुई वाहनों की बुकिंग की डिलीवरी की गई। कार कारोबारी सचिन भसीन के मुताबिक शनिवार को उनके यहां ही दो दर्जन से ज्यादा लोगों को वाहन डिलीवर किए गए। साथ ही, शुभ मुहूर्त में लोगों ने सहालग के दिनों के लिए भी बुकिंग कराई। ज्यादातर लोगों ने फैमिली कार खरीदी। स्पोर्ट्स कारों की मांग सीमित है। बांके बिहारी ऑटोमोबाइल्स के निमित अग्रवाल ने बाइकों की भी अच्छी बिक्री की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed