{"_id":"68d701aa11016a1d030cbc57","slug":"markets-closed-after-lathicharge-roadways-deserted-bareilly-news-c-4-vns1074-734375-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लाठीचार्ज के बाद बाजार बंद, रोडवेज पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लाठीचार्ज के बाद बाजार बंद, रोडवेज पर सन्नाटा
Sun, 28 Sep 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बवाल और लाठीचार्ज के बाद पुराने बस अड्डे सहित पूरे शहर में सन्नाटा पसरा रहा। दिल्ली गेट पर एक-दो बसें खड़ी दिखीं, मगर सवारियां नहीं थीं। बस अड्डे के बाहर ऑटो और ई-रिक्शा तक नहीं दिखे। बाजार बाजार बंद हो गए। नौमहला, करोलान, श्यामगंज, कुमार टाकीज, इस्लामिया मार्केट, रोडवेज मार्केट, कुतुबखाना, साहूकारा से किला तक, बांस मंडी, कोहाड़ापीर और सिविल लाइंस के कुछ हिस्से में इसका व्यापक असर रहा। कुछ छिट-पुट दुकानें ही खुली दिखीं। पुराना शहर के सैलानी सहित अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों में सुबह से ही बाजार बंद रहे। दरअसल, पुलिस ने पहले से ही रोडवेज के मार्ग पर बैरियर लगा दिया था। सिर्फ नावल्टी की तरफ से रास्ता खुला था। संवाद
विज्ञापन