{"_id":"1e2aed7ea61adc1f4ba2d28088ad34b6","slug":"market-revenue-evasion-removed-the-entire-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में राजस्व चोरी, पूरा स्टाफ हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में राजस्व चोरी, पूरा स्टाफ हटाया
बरेली
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थोक सब्जी और फल मंडी में हो रही राजस्व चोरी का खुलासा होने पर पूरा स्टाफ हटा दिया गया है। दो मंडी सहायक निलंबित कर एक कर्मी नवाबगंज स्थानांतरित किया है। तहसील स्टाफ हटने के बाद फिर राजस्व वसूली गिर गयी है।
लाखों रुपये हर दिन मंडी शुल्क की हो रही चोरी की पुष्टि तहसील प्रशासन ने कर दी है। इसकी रिपोर्ट डीएम तक पहुंचने की भनक लगते ही मंडी सचिव एसएस यादव ने अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी है। रात्रि पाली में अर्से से तैनात मंडी सहायक राकेश गंगवार को हटा कर नवाबगंज मंडी में तैनात किया गया है। गंगवार सचिव का नजदीकी माना जाना है। इसलिए निलंबित नहीं किया है। दिन पाली में तैनात बफात अली और महेंद्र पाल निलंबित कर दिए। मंडी में सबसे ज्यादा चोरी रात में ही होती है।
तीन की जगह पांच सहायक तैनात
मंडी में राजस्व वसूली करने के लिए तीन सहायक तैनात थे। छापा कार्रवाई में हर दिन लाखों रुपये की चोरी होने की पुष्टि से परेशान सचिव ने ओम शंकर, राम प्रकाश, नईमु्द्दीन, बाबूराम और कुलदीप पांच नए मंडी सहायक तैनात किए हैं। इन्हें फरीदपुर, आंवला आदि मंडियों से बरेली लाया गया है।
विज्ञापन
घट गया राजस्व, बिना
गेट पास वाहन प्रवेश
क्रास चेकिंग के बाद तहसील राजस्व कर्मी हट गए। सोमवार और मंगलवार में मंडी स्टाफ ने सिर्फ तीन सौ गेट पास जारी किए हैं। जबकि तहसील स्टाफ ने दो दिन क्रास चेकिंग में 734 वाहन पास जारी किए। अब फिर ज्यादातर वाहन बिना गेट पर्ची प्रवेश कराए जा रहे हैं।
तहसील सदर से मंडी शुल्क चोरी और हेराफेरी की जांच रिपोर्ट मिलने पर डीएम सक्रिय हो गए हैं। डीएम ने पूरे मामले की गोपनीय रिपोर्ट बनायी है। इसे शासन और मंडी परिषद मुख्यालय प्रेषित किया जाना है। बताया जाता है कि इसमें थोक सब्जी और फल मंडी परिसर में हो रहे राजस्व शुल्क चोरी का पूरा ब्योरा है। साथ ही मंडी सचिव समेत कई अधीनस्थ चिन्हित किए गए हैं। इन पर जल्द गाज गिरने की संभावना जतायी जा रही है।