फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Market is gaining momentum due to bumper booking of cars and bikes

Bareilly News: कार और बाइक की बंपर बुकिंग से बाजार भर रहा रफ्तार

Mon, 06 Nov 2023 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Market is gaining momentum due to bumper booking of cars and bikes
बरेली। दिवाली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही कारोबार भी जगमग होने लगा है। इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर में बंपर बुकिंग के चलते कारोबारी बीते वर्ष से करीब दो गुना तक बिक्री की उम्मीद जता रहे हैं। अभी तक करीब 400 बाइक और 150 कारों की एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक लोगों को लग्जरी कारों की आकर्षक रेंज में स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ज्यादा लुभा रही है। साथ ही हायब्रिड की बुकिंग भी खूब हाे रही है। कारों की एडवांस बुकिंग पर मिल रहे डिस्काउंट का लाभ भी ग्राहकों को मिल रहा है। बताया कि सेडान और हैचबैक कारें एसयूवी और हायब्रिड की शुरुआती रेंज के आसपास होने से इनकी भी मांग हो रही है। ज्यादातर पारिवारिक कार यानी छोटी गाड़ियों की बुकिंग अब बढ़ी है। जो लग्जरी कारों की कीमत से भी आधे दाम में उपलब्ध हैं। आठ से 15 लाख तक की कारों की बुकिंग 70 फीसदी है।
विज्ञापन


सामान्य बाइक को टक्कर दे रहीं ई-बाइक
दो पहिया वाहन विक्रेताओं के मुताबिक ज्यादातर ऑफिस वर्कर और महिलाएं ई-बाइक को तवज्जो दे रही हैं। अलग-अलग ब्रांड की बाइक के लगभग सभी शोरूम पर ग्राहकों की कतार है। इसकी वजह सरकार से मिल रही सब्सिडी और नियमित एक निश्चित दूरी का सफर तय करने से एक चार्जिंग में अच्छा माइलेज मिलना है। दूसरी ओर, सामान्य बाइकों में 100 से 150 सीसी की बाइक की बुकिंग सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस तक करीब 600 कार, हजार बाइकों बुकिंग का अनुमान
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक करीब तीन साल बाद बाजार में बंपर कारोबार की उम्मीद है। सिर्फ त्योहार के लिए ही नहीं, बल्कि आगे आने वाले सहालग सीजन के लिहाज से भी खरीदारी और बुकिंग हो रही हैं। धनतेरस तक अनुमानित करीब 600 कार और हजार से ज्यादा बाइकों बुकिंग हो सकती है। धनतेरस, दिवाली, भैया दूज पर भी कई लोग वाहन घर ले जाएंगे।

फोटो : कारोबारियों से बातचीत
- त्योहार के साथ ही सहालग सीजन के लिए बुकिंग होने से कारोबार में उछाल दर्ज हो रहा है। बीते साल से इस बार बाजार अच्छा है। फैमिली कारों की मांग ज्यादा है। - अजय अग्रवाल, कोरल मोटर्स मारूति
- एसयूवी की रेंज के साथ ही, हायब्रिड कारों की भी मांग खूब है। मगर आपूर्ति सीमित होने के चलते आगे की तिथियों में डिलीवरी के लिए भी लोग एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। - अल्पित अग्रवाल, एकेसी हुंडई
- त्योहार के शुभ मुहूर्त में ही ज्यादातर लोग वाहन खरीदते हैं। सामान्य दिनों से अब करीब 20 फीसदी ज्यादा बुकिंग हो रही हैं। कंपनियों से स्टॉक मंगाया गया है। - सचिन भसीन, कार कारोबारी
- ई-बाइक की मांग अब तेजी से बढ़ी है। इसकी वजह अब अच्छी माइलेज की बाइक की आपूर्ति और ईंधन खर्च से राहत है। चार्जिंग स्टेशन बनें तो बिक्री और बढ़ेगी। - अंकुर अग्रवाल, ई-बाइक हीरो

- सभी अपने रेंज के अनुसार बाइक की खरीदारी कर रहे हैं। कई ग्राहक धनतेरस पर डिलीवरी के लिए बुकिंग करा रहे हैं। सौ से डेढ़ सौ सीसी की बाइक की मांग ज्यादा है। - अमन खंडेलवाल, किप्स सेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed