फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Market decorated before Sahalag, Shehnai will echo from 23rd

Bareilly News: सहालग से पहले बाजार ने किया शृंगार, 23 से गूंजेगी शहनाई

Wed, 25 Oct 2023 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Market decorated before Sahalag, Shehnai will echo from 23rd
बरेली। नवरात्र और विजयदशमी के बाद अब बाजार को देवोत्थान एकादशी का इंतजार है। इससे पहले ही बाजार सजकर तैयार है। नवंबर-दिसंबर में विवाह के महज 10 शुभ मुहूर्त होने की वजह से शहर के सभी मैरिज व बैंक्वेट हॉल की एडवांस बुकिंग हैं। ऐसे में हाल-फिलहाल में जिनके रिश्ते तय हुए है, वे लोग बैंक्वेट हाॅल संचालकों के चक्कर काटने को विवश हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक ज्यादातर परिवारों ने नवरात्र से ही विवाह के लिए गहने, कपड़े आदि की खरीदारी शुरू कर दी है। ज्यादातर हल्की ज्वेलरी की बिक्री हुई। अब करवाचौथ और धनतेरस पर भी बाजार चमक बिखेरेगा। सहालग सीजन करीब माहभर बाद है। ऐसे में सर्दियों के कलेक्शन का स्टॉक मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन


दो हजार शादियां होने का अनुमान
बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गोपेश अग्रवाल के मुताबिक शहर के डेढ़ सौ मैरिज, बैंक्वेट हॉल की एडवांस बुकिंग है। 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के बाद वैवाहिक आयोजन होंगे। ऐसे में अनुमानित करीब दो हजार विवाह शहरी क्षेत्र में होंगे। देहात क्षेत्रों में टेंट लगाकर या किसी सार्वजनिक भवन में भी वैवाहिक आयोजन होंगे। इसके चलते टेंट कारोबारियों की भी बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्टॉनिक बाजार में खूब बिके डीजे
वैवाहिक आयोजनों में डीजे, बैंड की मांग खूब होती है। ऐसे में नवरात्र से ही डीजे की बिक्री शुरू हो गई है। वहीं, जिन बैंड बाजा वालों के पुराने स्पीकर खराब हो गए थे, उन्हें भी दुरुस्त कराने के लिए पुराना रोडवेज स्थित बाजार में कतार लग रही है। मैकेनिक रवि के मुताबिक डीजे में हाई बास की मांग हो रही है। नया स्पीकर महंगा होने से पुराने में ही हाई बास के उपकरण लगा रहे हैं।


वर-वधू के शृंगार के लिए भी बाजार तैयार
वर-वधू और उनके परिजनों को सजाने के लिए भी बाजार में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोहाड़ापीर के कॉस्मेटिक के थोक कारोबारी जीशान के मुताबिक सौंदर्य प्रसाधन की बिक्री बढ़ गई है। इनमें ब्रांडेड के साथ नॉन ब्रांडेड की सामानों की भी मांग है। ब्यूटी पार्लर से भी संपर्क कर एडवांस बुकिंग कराई जा रही है ताकि आखिरी वक्त पर दुल्हन को सजाने के लिए भागदौड़ न करनी पड़े।

सहालग की शुभ तिथियां
नवंबर : 23, 24, 27, 28, 29
दिसंबर : 03, 04, 07, 08, 09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed