{"_id":"66146e9dff6e8522040ae834","slug":"market-buzzing-before-eid-crowd-gathered-till-late-evening-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-101888-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ईद से पहले गुलजार हुआ बाजार, देर शाम तक जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ईद से पहले गुलजार हुआ बाजार, देर शाम तक जुटी भीड़
Tue, 09 Apr 2024 03:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज/सेंथल। ईद का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में खरीदारों की भीड़ से रौनक बढ़ने लगी है। देर रात तक लोग बाजार में कपड़ों के साथ खानपान की चीजों की दुकानों पर खरीदारी करते दिख रहे हैं। बाजार में भीड़ बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
रमजान को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में काफी उत्साह है। लोग रोजा रखकर इबादत कर रहे हैं। तीस रोजे पूरा होने के बाद चांद दिखने पर ईद मनाई जाएगी। ईद के अवसर पर बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी नए कपड़े पहनकर ईद की मुबारकबाद देंगे। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार में पहुंचे। महिलाओं ने सलवार, सूट, बुर्का सहित अन्य कपड़ों की जमकर खरीदारी की।
सेंथल में सबसे ज्यादा भीड़ अंसारी मार्किट और मुख्य मार्ग पर रेडीमेड कपड़े की दुकानों पर देखने को मिल रही है। ईद पर सेवई का खास महत्व है। इसलिए जगह-जगह सजी सेवइयों की दुकानों पर भी खूब बिक्री हो रही है। वहीं, चूड़ी के साथ ही कंगन और काॅस्मेटिक का सामान भी खूब बिक रहा है।
विज्ञापन
अलीगंज में कुर्ता-पायजामा का कपड़ा खरीदने के लिए पुरुषों की भीड़ लगी रही। दुकानदार अमित गुप्ता, रामौतार, शानू गुप्ता ने बताया कि ईद पर युवाओं में कुर्ता पायजामा को लेकर क्रेज दिख रहा है। नए-नए डिजाइन के कुर्ता-पायजामा बाजार में आए हुए हैं।