{"_id":"617aea28b26a9e55702b6ec3","slug":"mardar-bareilly-news-bly46446133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्याकर फंदे पर लटक कर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर के परसिया गांव में घटना की जानकारी लेते अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी।
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पीलीभीत/बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसिया में बृहस्पतिवार शाम को 35 वर्षीय युवक सुनील ने पत्नी की हत्या करने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह दोनों में झगड़ा हुआ था। युवक काम पर भी नहीं गया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
बरेली के कस्बा फरीदपुर निवासी सुनील राठौर (35) का विवाह बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसिया निवासी रजनी (30) से 14 वर्ष पहले हुआ था। शादी के बाद से ही सुनील ससुराल में रहता था। सुनील रिक्शा चलाता था। ससुराल में सास के अलावा उसकी पत्नी और तीन बच्चे थे। पति-पत्नी बुधवार को बीसलपुर के मेले में खरीदारी करने गए थे। बृहस्पतिवार सुबह दोनों में झगड़ा होने लगा था। इसकी वजह से सुनील रिक्शा चलाने भी नहीं गया। दिन भर झगड़ा होता रहा। शाम को करीब छह और सात बजे के बीच दोनों छत पर बने कमरे में पहुंच गए। बच्चे नीचे ही रहे। झगड़ा बढ़ा तो पति ने जीने और ऊपर के कमरे का दरवाजा बंद करने के बाद रजनी के सिर पर लोहे के पाइप से वार कर दिया। उसकी मौत हो गई। इसके बाद सुनील उसी उसी कमरे में फंदा लगाकर कुंडे से लटक गया। एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पति ने आपसी झगड़े में पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।