फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   March slot available for making Aadhaar

Bareilly News: आधार बनवाने के लिए मिल रहा मार्च का स्लॉट, परेशान हो रहे बच्चों के अभिभावक

Mon, 30 Dec 2024 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
March slot available for making Aadhaar

बरेली में आधार कार्ड बनवाने और उनमें संशोधन कराने के लिए मार्च के स्लॉट मिल रहे हैं। इधर, स्कूलों में बच्चों के आधार कार्ड मांगे जा रहे हैं। इस वजह से अभिभावक परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन


जिले में इस समय प्रधान डाकघर समेत 43 उप डाकघरों में आधार कार्ड बनाने और संशोधन करने का काम चल रहा है। प्रधान डाकघर में शुरुआती दिनों में लंबी कतार लग रही थी। अब यहां भीड़ थोड़ी कम हुई है। 
विज्ञापन


यहां दो मशीनों के माध्यम से आधार कार्ड संबंधी काम किया जा रहा है। एक मशीन से रोजाना 30 से 40 लोगों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। यहां शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड संबंधी काम के लिए लोगों को तीन महीने बाद तक के स्लॉट दिए जा रहे हैं। कई बार सर्वर फेल हो जाने से काम बाधित हो जा रहा है। कई उप डाकघरों में आए दिन मशीन में तकनीकी खराबी के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। इसकी वजह से नागरिकों को बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है।

संशोधन के लिए भी दी जा रही तारीख
रिंकू राठौर ने बताया कि आधार कार्ड में पता बदलवाने के लिए यहां आया हूं, लेकिन मशीन खराब है। मशीन ठीक होने पर ही तारीख दी जाएगी, ऐसा कहा जा रहा है। बेटी का भी आधार का बनवाना है, इसके लिए 15 मार्च की तारीख दी गई है। 

राहुल ने बताया कि भांजी के स्कूल में आधार कार्ड मांगे जा रहे हैं। बार-बार स्कूल से फोन पर मेसेज आ रहे हैं, लेकिन यहां आने पर मार्च की तारीख दी गई है। ऐसे में स्कूल वालों को समझाना मुश्किल हो रहा है। 

सीनियर पोस्टमास्टर ईषम सिंह ने बताया कि प्रधान डाकघर में स्थिति सामान्य है। उप डाकघरों में सर्वर की समस्या हो जाती है। इस संबंध में वरिष्ठ डाक अधीक्षक ही जानकारी दे पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed